वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता से स्पेशल रिक्वेस्ट करेगा BCCI, टीम इंडिया में चयन के बाद है इस बात का डर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी इस महीने के अंत में आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करेंगे। उनका चयन सीनियर टी20 टीम में हुआ है। बीसीसीआई ने उनके माता-पिता से इन दौरों पर उनके साथ जाने की रिक्वेस्ट की है। आईए जानते हैं क्यों

वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता से स्पेशल रिक्वेस्ट करेगा BCCI, टीम इंडिया में चयन के बाद है इस बात का डर

वैभव सूर्यवंशी का चयन भारतीय टी20 टीम में हुआ है। वह इस महीने के अंत में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ जाएंगे। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बीसीसीआई को डर है कि वह कैसे इतनी कम उम्र में सीनियर खिलाड़ियों के साथ एडजस्ट कर पाएंगे। ऐसे में बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता से एक स्पेशल रिक्वेस्ट की है। रिक्वेस्ट यह है कि वह अपने बेटे के साथ हर टूर पर जाएं। बीसीसीआई वैसे किसी भी खिलाड़ी के माता-पिता को इसकी इजाजत नहीं देता, मगर वैभव सूर्यवंशी की उम्र को देखते हुए बोर्ड ने यह फैसला लिया है।

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि बोर्ड आमतौर पर खिलाड़ियों के साथ टूर पर माता-पिता को जाने की इजाजत नहीं देता है, लेकिन वैभव और उनके परिवार को खास इजाजत दी गई है क्योंकि भारत एक खास टैलेंट को नेशनल टीम में लाने की कोशिश कर रहा है।

सैकिया ने कहा, “उसे इंडिया A टीम के साथ श्रीलंका जाने के लिए चुना गया था। क्योंकि वह छोटा बच्चा है, इसलिए वह अभी भी नाबालिग है। जब वह पुरुषों की टीम के साथ यात्रा कर रहा है, जो सभी बड़े हैं, इसलिए, हम यह सही समझते हैं कि उसके माता-पिता या परिवार का कोई भी व्यक्ति उसके साथ श्रीलंका जा सकता है।”

“हम उसके माता-पिता से रिक्वेस्ट करेंगे। अगर वे जाने को तैयार हैं, तो वे जा सकते हैं। असल में, उसके पिता कल श्रीलंका जा रहे हैं। यही हमारी सोच है। और उसके बाद, अगर उसके माता-पिता भी इंग्लैंड जाना चाहते हैं, तो BCCI उसमें मदद करेगा क्योंकि वह बच्चा है। इसलिए, उसे सीनियर लड़कों के साथ घुलने-मिलने के लिए कुछ समय चाहिए होगा। इसलिए, इस नजरिए से, हम मदद कर रहे हैं। यह कुछ ऐसा नहीं है जो हम सभी माता-पिता को करने देते हैं। ऐसा नहीं है, लेकिन क्योंकि वह 15 साल का है, उसे कम्फर्टेबल महसूस करना चाहिए, और उसे बड़ों की दुनिया में एडजस्ट होने के लिए कुछ समय लेना चाहिए।”

वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम फिलहाल यह रिकॉर्ड है। मास्टर ब्लास्टर ने 16 साल और 207 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था। वहीं वैभव सूर्यवंशी अभी 14 साल के ही हैं।

आयरलैंड और इंग्लैंड टूर के अलावा वैभव सूर्यवंशी का चयन एशियन गेम्स 2026 के लिए भी हुआ है, जो सितंबर में जापान में खेला जाना है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।