IND vs PAK टी20 वर्ल्ड कप मैच पर क्या बोले BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला? ICC जो हमें बताएगा…

Feb 09, 2026 10:16 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजीव शुक्ला ने कहा, “मैं इन सब चीज पर कोई कमेंट नहीं करूंगा। ना बीसीसीआई की तरफ से इस पर कोई कमेंट है। सारी चेजें आईसीसी पर छोड़ी हुई है। आईसीसी जो निर्णय लेगा हम वो मानेंगे। आईसीसी जो बताएगा वो करेंगे।”

IND vs PAK टी20 वर्ल्ड कप मैच पर क्या बोले BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला? ICC जो हमें बताएगा…

टी20 वर्ल्ड कप में IND vs PAK मैच को लेकर नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। भारत मैच बॉयकॉट का ऐलान करने वाला पाकिस्तान अब यू-टर्न लेता दिख रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया मोहसिन नकवी ने रविवार, 8 फरवरी को आईसीसी से लाहौर में मीटिंग की। इस मीटिंग के दौरान IND vs PAK मैच को लेकर हल खोजे गए। पाकिस्तान ने भारत मैच बॉयकॉट खत्म करने के लिए आईसीसी के सामने कुछ शर्तें रखी है। इनमें से कितनी शर्तें पूरी होगी इसका तो पता नहीं, मगर इस मीटिंग से यह साफ हो गया है कि पाकिस्तान कभी भी अपने फैसले से पलट सकता है। IND vs PAK मैच को लेकर जब बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से पूछा गया तो उन्होंने साफ कह दिया कि जो आईसीसी कहेगा वह वही करेंगे।

ANI से बात करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा, “मैं इन सब चीज पर कोई कमेंट नहीं करूंगा। ना बीसीसीआई की तरफ से इस पर कोई कमेंट है। सारी चेजें आईसीसी पर छोड़ी हुई है। आईसीसी जो निर्णय लेगा हम वो मानेंगे। आईसीसी जो बताएगा वो करेंगे।”

इस बीच, भारतीय टीम अपने ऑन-फील्ड कमिटमेंट्स पर फोकस कर रही है। अपने अगले ग्रुप-स्टेज मैच से पहले, हेड कोच गंभीर ने रविवार शाम को नेशनल कैपिटल में अपने घर पर टीम के लिए एक खास डिनर होस्ट किया। इस मौके पर राजीव शुक्ला भी मौजूद थे, यह डिनर 12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ भारत के मैच से पहले हुआ।

भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए के खिलाफ 29 रन की शानदार जीत के साथ अपने टाइटल डिफेंस की शुरुआत की। पहले बैटिंग करते हुए, मेन इन ब्लू ने 20 ओवर में 161/9 रन बनाए, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाकर टीम को लीड किया। ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मिडिल ऑर्डर में अहम सपोर्ट दिया। जवाब में, USA को मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह की अनुशासित बॉलिंग की वजह से 132/8 पर रोक दिया गया।

मोमेंटम अपने साथ होने के कारण, भारत गुरुवार को दिल्ली में नामीबिया से भिड़ने पर ग्रुप स्टेज में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगा।

भारत के लिए T20 वर्ल्ड कप टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।