Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़BCCI Unveils WPL 4 Schedule Mumbai and Vadodara to Host tournament to start from Jan 9 to Feb 5
BCCI ने किया WPL 2026 के शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब होगा पहला मैच

BCCI ने किया WPL 2026 के शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब होगा पहला मैच

संक्षेप:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन (2026) की तारीखों और स्थानों की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट 9 जनवरी 2026 से शुरू होगा और इसका फाइनल मैच 5 फरवरी 2026 को खेला जाएगा।

Nov 27, 2025 05:40 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के आगामी सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। महिला प्रीमियर लीग का चौथा सीजन 9 जनवरी से 5 फरवरी 2026 के बीच खेला जाएगा। बोर्ड ने बताया है कि इस बार सभी मुकाबले देश के दो प्रमुख शहरों नवी मुंबई और वडोदरा में आयोजित किए जाएंगे। महिला प्रीमियर लीग के अध्यक्ष जयेश जॉर्ज ने गुरुवार को नई दिल्ली में डब्ल्यूपीएल मेगा नीलामी के दौरान टूर्नामेंट की तारीखों और स्थानों की घोषणा की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिला प्रीमियर लीग 2025 का पहला मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के मैच दो चरणों में आयोजित होंगे। टूर्नामेंट का पहला चरण नवी मुंबई में होगा, जहां डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद, सभी टीमें टूर्नामेंट के दूसरे चरण और फाइनल के लिए वडोदरा के बीसीए स्टेडियम का रुख करेंगी। WPL के पिछले सीजन आमतौर पर फरवरी-मार्च विंडो में आयोजित किए जाते थे। हालांकि, इस बार पुरुषों का आईसीसी टी20 विश्व कप 7 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके चलते WPL के चौथे सीजन को पहले ही जनवरी-फरवरी विंडो में खिसका दिया गया है।

ये भी पढ़ें:स्मृति मंधाना के साथ रहने के लिए बचे हुए WBBL सत्र में नहीं खेलेंगी जेमिमा

डब्ल्यूपीएल अध्यक्ष जयेश जॉर्ज ने नीलामी के पहले भाषण में घोषणा की, ‘‘आगामी डब्ल्यूपीएल नवी मुंबई में खेली जाएगी और फाइनल वडोदरा में आयोजित होगा।’’ लीग एक बार फिर कारवां मॉडल में खेली जाएगी। टूर्नामेंट का पहला चरण डी वाई पाटिल स्टेडियम में होगा जहां इस महीने की शुरुआत में भारत ने महिला वनडे विश्व कप जीता था। उसके बाद मुकाबले वडोदरा में होंगे और पांच फरवरी को फाइनल खेला जाएगा। डब्ल्यूपीएल के अभी तक तीन चरण खेले गए हैं जिसमें मुंबई इंडियंस मौजूदा चैंपियन है।

दीप्ति शर्मा को को महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में अच्छी रकम मिली है जिन्हें यूपी वारियर्स ने ‘राइट टू मैच’ कार्ड का इस्तेमाल करके तीन करोड़ 20 लाख रूपये में खरीदा। मुंबई इंडियंस ने पिछले साल संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाली न्यूजीलैंड की हरफनमौला एमेलिया केर को तीन करोड़ रूपये में खरीदा है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |