भारत सरकार के हाथ में टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे की चाबी, BCCI को मंजूरी का इंतजार!

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बांग्लादेश दौरे को लेकर अब बीसीसीआई सरकार का रुख कर सकती है, जहां सरकार से इस सीरीज को लेकर स्पष्टता और परमिशन को लेकर बात किए जाने की उम्मीद है। ये दौरा काफी समय से अधर में है। 

bcci secretary COE chief
BCCI सेक्रेटरी और सीओई प्रमुख

टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा अभी तक कन्फर्म नहीं हुआ है। पिछले साल ही भारतीय टीम को बांग्लादेश जाना था, लेकिन उस समय यह दौरा स्थगित हो गया था। अगस्त के आखिर और सितंबर की शुरुआत में इस साल 3-3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज बांग्लादेश में भारतीय टीम को खेलनी थी, लेकिन पिछले साल के आखिर और इस साल की शुरुआत बहुत कुछ दोनों देशों के बीच हुआ, जिसके कारण ये दौरा अधर में है। हालांकि, अब रिपोर्ट आई है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई केंद्र सरकार से इसको लेकर बात कर सकती है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी को तो अभी तक उम्मीद है और इंडिया वर्सेस बांग्लादेश सीरीज के 50-50 चांस उन्हें लग रहे हैं। यहां तक कि बीसीबी के नए प्रमुख तमीम इकबाल भी बीसीसीआई के अधिकारियों से मिल चुके हैं। इस बीच एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई भारत सरकार से इस मुद्दे को लेकर बात कर सकती है और परमिशन के अलावा इस पर स्पष्टता भी बोर्ड सरकार से चाह रहा है। दोनों देशों के रिश्ते अभी भी उतने अच्छे नहीं हैं, जो कि कुछ समय पहले तक बहुत अच्छे हुआ करते थे।

BCCI के एक बड़े सूत्र ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि बोर्ड इस स्टेज पर अकेले टूर पर कोई फैसला नहीं ले सकता और सरकार से गाइडेंस मांगेगा। सूत्र ने कहा है, "हम इस पर काम कर रहे हैं और जहां तक ​​बांग्लादेश टूर का सवाल है, परमिशन और सप्षटता मांगेंगे। हम इस स्टेज पर अकेले कोई फैसला नहीं ले सकते। अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन हम जल्द ही सरकार से बात करेंगे।" सूत्र ने यह भी कन्फर्म किया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने BCCI को पत्र भी लिखा है। दोनों बोर्ड सीरीज को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

सूत्र ने आगे बताया, "BCB ने हमें लिखा है और वे लगातार हमारे संपर्क में हैं। जल्द ही और साफ जानकारी मिलेगी।" BCB ने भारत के खिलाफ प्रस्तावित व्हाइट बॉल सीरीज के लिए 29 अगस्त से 15 सितंबर तक का समय रखा है। बदले हुए कार्यक्रम में तीन ODI और तीन T20I मैच रखे गए हैं, जिसमें 1, 3 और 6 सितंबर को 3 वनडे मैच और इसके बाद 9, 12 और 13 सितंबर को 3 T20I मैचों के आयोजन शामिल है। भारतीय टीम के 28 अगस्त को बांग्लादेश पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। यह विंडो बीसीसीआई की ओर से भी अभी तक खाली है।

क्या है भारत बनाम बांग्लादेश मुद्दा?

अगर आप क्रिकेट के नजरिए से देखें तो बीसीसीआई ने बांग्लादेश के पेसर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर कर दिया था। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में टी20 विश्व कप 2026 खेलने से इनकार कर दिया था और टीम भारत आई नहीं थी। यह सब सरकार के कहने पर हुआ, क्योंकि बांग्लादेश और भारत के राजनीतिक संबंध उस समय अच्छे नहीं थे और इस समय भी दोनों देशों के संबंध उतने मधुर नहीं हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़सरकार के हाथ में टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे की चाबी, BCCI को मंजूरी का इंतजार