Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़BCCI summons Gautam Gambhir Ajit Agarkar to discuss the treatment of Virat Kohli and Rohit Sharma confusing test tactic
विराट कोहली, रोहित शर्मा के साथ सलूक, टेस्ट में नाकामी…BCCI ने गंभीर और अगरकर को किया तलब

विराट कोहली, रोहित शर्मा के साथ सलूक, टेस्ट में नाकामी…BCCI ने गंभीर और अगरकर को किया तलब

संक्षेप:

स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक मीटिंग में बोर्ड गंभीर और अगरकर से टेस्ट क्रिकेट की रणनीति, टीम चयन और मैनेजमेंट के सीनियर खिलाड़ियों संग रिश्तों को लेकर स्पष्टीकरण मांगेगा। बैठक में रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ टीम मैनेजमेंट के संवाद में गड़बड़ी पर सफाई मांगी जाएगी।

Dec 01, 2025 11:40 am ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर समेत टीम मैनेजमेंट की एक अहम बैठक बुलाई है। ये बैठक बुधवार को रायपुर में होगी। उसी दिन रायपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे है। मीटिंग मैच से पहले होगी। स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक मीटिंग में बोर्ड गंभीर और अगरकर से टेस्ट क्रिकेट की रणनीति, टीम चयन और मैनेजमेंट के सीनियर खिलाड़ियों संग रिश्तों को लेकर स्पष्टीकरण मांगेगा। बैठक में रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ टीम मैनेजमेंट के सलूक और संवाद पर भी सफाई मांगी जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया, संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया, हेड कोच गौतम गंभीर और राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर शामिल होंगे। अभी यह साफ नहीं है कि बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास बैठक में शामिल होंगे या नहीं। चूंकि बैठक मैच वाले दिन ही है, ऐसे में सीनियर खिलाड़ियों के इसमें शामिल होने की संभावना बहुत कम है।

बीसीसीआई के एक बड़े अधिकारी के मुताबिक बैठक का उद्देश्य चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के बीच सामंजस्य सुनिश्चित करना, चयन में निरंतरता और टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाना है।

ये भी पढ़ें:सचिन के किन रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर चुके हैं कोहली और किन्हें छू भी नहीं पाएंगे?

अधिकारी ने स्वीकार किया कि टेस्ट फॉर्मेट में हाल में हुईं चीजों से बोर्ड चिंतित है। उन्होंने कहा, 'होम टेस्ट सीजन के दौरान मैदान और मैदान से बाहर की रणनीतियों पर कन्फ्यूजन के उदाहरण दिखे। हम स्पष्टता और फॉरवर्ड प्लानिंग चाहते हैं, खासकर तब जब अगल टेस्ट सीरीज 8 महीने बाद है।'

बैठक में चर्चा सिर्फ टेस्ट क्रिकेट से जुड़े मसलों पर नहीं होगी। अधिकार ने माना कि मौजूदा टीम मैनेजमेंट जिस तरह से सीमित ओवरों के सीनियर खिलाड़ियों के साथ पेश आ रही है, उससे बेचैनी बढ़ी है।

ये भी पढ़ें:सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली? सुनील गावस्कर ने बता दिया ODI का महानतम खिलाड़ी

अधिकारी ने कहा, 'इंडिया अगले साल टी20 वर्ल्ड कप को डिफेंड करने के लिए फेवरिट है और उसके बाद वनडे वर्ल्ड कप के लिए मजबूत दावेदार है। ऐसे में हम इन मुद्दों को जल्द से जल्द हल करना चाहते हैं।'

रिपोर्ट में किसी का नाम तो नहीं लिया गया है लेकिन हालात इस तरह इशारा करते हैं कि मौजूदा मैनेटमेंट के विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ संवाद, गफलत को लेकर बोर्ड में भी असहजता है। दोनों दिग्गजों ने टी20 इंटरनेशनल को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। दोनों के साथ नए मैनेजमेंट के वाजिब संवाद में कमी को लेकर अक्सर चर्चाएं छिड़ती रहती हैं।

ये भी पढ़ें:विराट कोहली जैसे विश्वस्तरीय बल्लेबाज को जम जाने के बाद रोकना मुश्किल: यानसन

विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज सीनियर खिलाड़ी कहीं अलग-थलग न महसूस करें, इसलिए बीसीसीआई का दखल देना महत्वपूर्ण है। रायपुर मीटिंग में चीजों को ठीक करने पर जोर दिखेगा।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |