Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़BCCI Snub Hardik Pandya not selected for New Zealand ODIs Despite Domestic Century check why
शानदार शतक लगाने के बाद भी हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह, BCCI ने बताया अनफिट

शानदार शतक लगाने के बाद भी हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह, BCCI ने बताया अनफिट

संक्षेप:

BCCI के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ ने स्पष्ट किया है कि हार्दिक पांड्या अभी वनडे मैच में अपने पूरे 10 ओवर का कोटा फेंकने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। फरवरी-मार्च 2026 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए, चयनकर्ता हार्दिक के वर्कलोड को मैनेज कर रहे हैं।

Jan 03, 2026 06:22 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बीसीसीआई ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। टीम में श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है। लेकिन बीसीसीआई द्वारा जारी मीडिया रिलीज में यह बताया गया है कि अय्यर की उपलब्धता बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा अनुमति मिलने पर निर्भर करेगी। वहीं जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को आगामी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए आराम दिया गया है। हालांकि हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर भी बीसीसीआई ने अपडेट दिया है। बोर्ड ने बताया है कि हार्दिक वनडे मैच में 10 ओवर डालने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को भी आगामी टी20 विश्व कप और उनके कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए वनडे दल में शामिल नहीं किया गया है। बीसीसीआई की मीडिया रिलीज में बताया गया है कि चूंकि हार्दिक को सीओई से एक मैच में 10 ओवर डालने की अनुमति नहीं मिली है इसलिए आगामी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उनका कार्यभार प्रबंधित किया जा रहा है।

बीसीसीआई ने जारी बयान में कहा, ‘‘बीसीसीआई सीओई ने हार्दिक पांड्या को एक मैच में 10 ओवर गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी है और आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के मद्देनजर उनके कार्यभार को नियंत्रित किया जा रहा है।’’

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी मुकाबले में विदर्भ के खिलाफ 92 गेंदों में 11 छक्कों की मदद से 133 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली।

ये भी पढ़ें:PAK की तरह बांग्लादेशी खिलाड़ी भी IPL के लिए तरसेंगे, BCCI ने दे दिया बड़ा हिंट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को वड़ोदरा में खेला जाएगा। इसके बाद 14 जनवरी को राजकोट जबकि 18 जनवरी को इंदौर में मुक़ाबला खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद भारत न्यूजीलैंड के ख़िलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगा जिसकी शुरुआत 21 जनवरी को नागपुर में होगी। टी20 सीरीज के लिए भारतीय दल का ऐलान पहले ही चुका है और यही दल आगामी टी20 विश्व कप में भी खेलेगा।

न्यूजीलैंड के ख़िलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल(विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हार्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |