Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़BCCI set to host Asia Cup 2025 in UAE India vs Pakistan match likely to happen in the Tournament
यूएई में एशिया कप की मेजबानी के लिए तैयार BCCI, इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच की भी पूरी संभावना

यूएई में एशिया कप की मेजबानी के लिए तैयार BCCI, इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच की भी पूरी संभावना

संक्षेप:

बीसीसीआई यूएई में आगामी एशिया कप टी20 टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार है और इसकी औपचारिक घोषणा कुछ ही दिनों में होने की उम्मीद है। एशियन क्रिकेट काउंसिल के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Jul 24, 2025 05:44 pm ISTBhasha नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में आगामी एशिया कप टी20 टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार है। एशिया कप 2025 को लेकर औपचारिक घोषणा कुछ ही दिनों में होने की उम्मीद है। एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी के सूत्रों ने गुरुवार 24 जुलाई को यह जानकारी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसीसी की बैठक के बाद यह फैसला हुआ जिसमें सभी 25 सदस्य देशों ने आयोजन स्थल पर चर्चा के लिए हिस्सा लिया। बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व इसके उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने वर्चुअली किया। एसीसी के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘बीसीसीआई यूएई में एशिया कप की मेजबानी करेगा। भारत के अपने सभी मैच दुबई में खेलने की संभावना है। कार्यक्रम पर अब भी विचार-विमर्श चल रहा है। ’’

ये भी पढ़ें:अगले साल फिर इंग्लैंड में खेलेगा भारत, T20 और ODI सीरीज का शेड्यूल आया सामने

यह टूर्नामेंट सितंबर में दो सप्ताह से थोड़ा अधिक समय तक चलेगा। इसे महीने के अंतिम सप्ताह से पहले समाप्त करना होगा, क्योंकि इसी समय भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘‘हमारे उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला एसीसी बैठक में शामिल हुए। वह सदस्यों को जानकारी देंगे। मैं अटकलों पर विश्वास नहीं करता, इसलिए आपको कुछ दिनों में आधिकारिक तौर पर पता चल जाएगा। ’’

ढाका में एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने भी महाद्वीपीय प्रतियोगिता में संभावित भारत-पाक मैच के बारे में पूछे जाने पर कुछ नहीं बताया। नकवी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे। हमने बीसीसीआई के साथ चर्चा की थी और कुछ मुद्दे हैं जिन्हें हम जल्द ही सुलझा लेंगे। सभी 25 सदस्य बैठक में या तो शारीरिक रूप से या वर्चुअली शामिल हुए। हम सभी एकमत हैं।’’ यह भी पता चला है कि बीसीसीआई के दबाव के कारण एजेंडे के 10 मुद्दों में से केवल दो पर ही चर्चा हुई।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |