खिलाड़ियों के चोट से BCCI परेशान, सचिव देवजीत सैकिया जाएंगे सीओई; लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात

भाषा, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय टीम पिछले कुछ समय से खिलाड़ियों के चोटों से परेशान है। खिलाड़ी फिट होने के बाद फिर इंजर्ड हो रहे हैं और इस वजह से अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया सीओई में क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण से मिलेंगे।

Devajit Saikia
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया

भारतीय टीम को हाल के दिनों में एक के बाद एक चोटों की समस्या से जूझना पड़ रहा है इसलिए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया रविवार को 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (सीओई) में क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण से मुलाकात करेंगे और खिलाड़ियों के 'रिहैबिलिटेशन' तथा चोट से उबरने की प्रक्रिया का जायजा लेंगे। भारत को जसप्रीत बुमराह (घुटने में सूजन), बी साई सुदर्शन (बाएं पैर के अंगूठे में चोट), हर्षित राणा (मांसपेशियों में खिंचाव), नीतिश कुमार रेड्डी (मांसपेशियों में खिंचाव) और वॉशिंगटन सुंदर (जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव) की अलग-अलग चोटों के कारण उनकी सेवाएं नहीं मिलेंगी।

चोटिल गेंदबाजों की लंबी लिस्ट

आकाश दीप (स्ट्रेस फ्रैक्चर) सबसे लंबे समय से टीम से बाहर हैं। बंगाल की रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में हार के बाद से ही वह टीम से बाहर हैं। इसके अलावा सफेद गेंद के विशेषज्ञ हार्दिक पंड्या (जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव), वरुण चक्रवर्ती (मांसपेशियों में खिंचाव) और प्रिंस यादव (मांसपेशियों में खिंचाव) भी सीओए में हैं जहां खेल विज्ञान टीम पर काम का काफी दबाव है और 2025 की शुरुआत में नितिन पटेल के इस्तीफे के बाद से इस विभाग का कोई प्रमुख नहीं है। फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती इन सभी खिलाड़ियों को जल्द से जल्द पूरी तरह फिट करके मैदान पर वापस लाना है।

सुदर्शन और बुमराह को फिटनेस के अधीन टीम में शामिल किया गया था, लेकिन सीओई के विशेषज्ञों की टीम ने व्यापक स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने का फैसला किया। बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ''हां, सचिव सैकिया स्थिति का जायजा लेने के लिए वीवीएस लक्ष्मण के साथ बेंगलुरु में होंगे। दोनों के बीच एक बैठक तय है। यह अभी पता नहीं है कि राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर या चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर ऑनलाइन इस बैठक में शामिल होंगे या नहीं। इतने सारे कयासों के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सैकिया और लक्ष्मण मीडिया के कुछ सवालों का सामना कर उनके जवाब दे पाते हैं। ''

सीओई और मौजूदा चयन समिति में मतभेद

ऐसी भी खबरें हैं कि सीओई और मौजूदा चयन समिति खिलाड़ियों की चोट के प्रबंधन और उनकी वापसी की समयसीमा को लेकर हमेशा एकमत नहीं रहे हैं। कुछ खिलाड़ियों को सभी फिटनेस मानकों पर पूरी तरह खरा उतरने से पहले ही 'रिलीज' किए जाने की बात भी सामने आई है।

हर्षित राणा के इंग्लैंड पहुंचने के समय उनका वजन काफी अधिक होने का मामला भी चयन समिति को पसंद नहीं आया है। इसी तरह, चयन समिति को शुरुआत में बताया गया था कि बुमराह और सुदर्शन कम से कम दो टेस्ट मैच में से एक के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, स्थिति स्पष्ट होने के बाद पता चला कि चोट के बाद बुमराह के घुटने में सूजन (वॉटर रिटेन्शन) हो रही है जिसके कारण उन्हें ठीक होने में अधिक समय लगेगा। सुदर्शन के मामले में वह कुछ समय तक रोजाना 75 मिनट बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन उनके पैर के बड़े अंगूठे में दर्द अब भी बना हुआ है। नीतिश रेड्डी ने अपनी गेंदबाजी की गति में लगभग सात से आठ किमी प्रति घंटे की बढ़ोतरी करने की कोशिश की, जिससे उनकी 'हैमस्ट्रिंग' और 'क्वाड्रिसेप्स' पर असर पड़ा और वह चोटिल हो गए।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़खिलाड़ियों के चोट से BCCI परेशान, सैकिया जाएंगे सीओई; लक्ष्मण से करेंगे मुलाकात