IND vs SL पहला वनडे दिल्ली से शिफ्ट किया गया या नहीं? BCCI ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, भाषा
share

भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट हुआ या नहीं? भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने इसे लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। श्रीलंका क्रिकेट टीम को दिसंबर में भारत का दौरा करना है।

Shubman Gill
नमन धीर और केएल राहुल के साथ भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल (फाइल फोटो)

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने सोमवार को उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली से अहमदाबाद स्थानांतरित कर दिया गया है। सैकिया ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि 13 दिसंबर को होने वाले इस मुकाबले की मेजबानी मानक नीति के तहत दिल्ली को सौंपी गई थी और इसके आयोजन स्थल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

'द्विपक्षीय मुकाबलों के आयोजन स्थलों का...'

सैकिया ने कहा, ''दिल्ली में निर्धारित भारत-श्रीलंका वनडे मुकाबले को अहमदाबाद स्थानांतरित किए जाने की खबरें सही नहीं हैं। बीसीसीआई ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।'' उन्होंने कहा, ''इसके अलावा यह दोहराना जरूरी है कि द्विपक्षीय मुकाबलों के आयोजन स्थलों का आवंटन मुख्य रूप से एक मानक नीति के तहत किया जाता है।'' इससे पहले खबरों में दावा किया गया था कि यहां अरुण जेटली स्टेडियम में जारी निर्माण कार्य के कारण मुकाबले को अहमदाबाद स्थानांतरित किया गया है। अहमदाबाद में 19 दिसंबर को सीरीज का अंतिम वनडे मुकाबला खेला जाना है। वनडे मुकाबलों के अलावा श्रीलंका इस दौरे पर तीन मैच की टी20 सीरीज भी खेलेगा।

भारत दौरे पर फिलहाल वेस्टइंडीज टीम

भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेल रही है। भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती। भारत ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के तेजतर्रार अर्धशतक के बाद अर्शदीप सिंह की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने तीसरे टी20 मैच में 14 रन से जीत दर्ज की। इंदौर में 224 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम शिमरोन हेटमायर (43 रन, 26 गेंद, छह चौके, दो छक्के) और कामिल पूरन (42 रन, 27 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) की उम्दा पारियों के बावजूद सात विकेट पर 209 रन ही बना सकी। शमार स्प्रिंगर (11 गेंद में नाबाद 35, चार छक्के, दो चौके) ने अंत में तूफानी पारी खेली।

भारत की ओर से अर्शदीप ने 44 रन पर तीन जबकि नमन धीर ने 39 रन पर दो विकेट चटकाए। वेस्टइंडीज के मौजूदा भारत दौरे पर यह पहला मौका है जब कोई टीम लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही है। अभिषेक की 30 गेंद में पांच छक्कों और छह चौकों से 69 रन की पारी के बावजूद भारतीय टीम पारी की अंतिम गेंद पर 223 रन पर सिमट गई। अभिषेक ने इशान किशन (37 रन, 18 गेंद, छह चौके, एक छक्का) के साथ दूसरे विकेट के लिए 108 रन जोड़कर भारत को ठोस मंच प्रदान किया लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और उम्मीद के मुताबिक रन नहीं जुटा सकी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IND vs SL पहला वनडे दिल्ली से शिफ्ट हुआ या नहीं? BCCI ने तोड़ी चुप्पी