एशिया कप की दोनों ट्रॉफी भारत लाएगा BCCI, सचिव देवजीत सैकिया ने दिलाया भरोसा

भाषा, मुंबई
share

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भरोसा दिलाया है कि पुरुष और महिला टीम द्वारा जीती गईं एशिया कप ट्रॉफी बीसीसीआई मुख्यालय आएंगी। भारत ने टूर्नामेंट जीतने के बाद दोनों बार मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।

Harmanpreet Kaur
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय पुरुष और महिला टीमों द्वारा जीती गई एशिया कप की ट्रॉफियां एक दिन बीसीसीआई मुख्यालय पहुंचेंगी, हालांकि इसके लिए कोई समयसीमा नहीं बताई जा सकती। एशिया कप जीतने के बाद भारतीय पुरुष टीम और हाल में महिला टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। नकवी पाकिस्तान सरकार में गृह मंत्री भी हैं।

एशिया कप की ट्रॉफियां एक दिन यहां आ जाएंगी

भारतीय पुरुष टीम ने पिछले साल दुबई में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर एशिया कप टी20 का खिताब जीता था, जबकि महिला टीम ने इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। सैकिया ने बीसीसीआई की 95वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद संवाददाताओं से कहा, "एशिया कप की ट्रॉफियां हमें उम्मीद है कि एक दिन यहां आ जाएंगी। मैं कोई समयसीमा नहीं बताऊंगा लेकिन मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि दोनों ट्रॉफियां वानखेड़े स्टेडियम स्थित बीसीसीआई कार्यालय में जरूर पहुंचेंगी।"

सैकिया ने यह भी कहा कि बोर्ड को भरोसा है कि भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतेगी। भारतीय टीम ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में जापान को हराया। उन्होंने कहा, “हमने पिछले सप्ताह दुबई में शानदार जीत दर्ज करने वाली अपनी महिला टीम को बधाई दी। उन्होंने जापान के खिलाफ पहला मुकाबला भी शानदार तरीके से जीता है और हमें उम्मीद है कि वे इस महीने की 22 तारीख को एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतेंगी।”

एशिया कप में जीत के लिए भारतीय महिला टीम को बधाई देते हुए सैकिया ने कहा था कि बीसीसीआई ट्रॉफी से जुड़े विवाद को टीम के एशियाई खेलों के अभियान में बाधा नहीं बनने देगा। सैकिया ने कहा, "भारतीय महिला टीम ने वह काम किया है जो सबसे ज़्यादा मायने रखता है; उन्होंने मैदान पर शानदार प्रदर्शन करके एशिया कप जीता है। हमें और पूरे देश को टीम पर बहुत गर्व है और यह कामयाबी खिलाड़ियों और भारतीय क्रिकेट की है। अब हमारा ध्यान एशियाई खेलों पर है और हम इस चरण में इसकी तैयारियों से किसी भी तरह का ध्यान नहीं भटकने देंगे।"

सैकिया ने कहा था, "मौजूदा हालात और देश की भावनाओं को देखते हुए, बीसीसीआई को लगा कि टीम के लिए प्रस्तावित तरीके से ट्रॉफी लेना सही नहीं होगा। यह एक मजबूत संस्थागत फैसला था, जो हमारे रुख को दर्शाता है, और इसका मकसद खिलाड़ियों, टूर्नामेंट या खेल का अपमान करना नहीं था।"

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़एशिया कप की दोनों ट्रॉफी भारत लाएगा BCCI, सैकिया ने दिलाया भरोसा