IPL 2027 को लेकर 15 अक्टूबर को होने वाली थी BCCI की अहम बैठक, मगर कर दी गई पोस्टपोन

Bhasha, मुंबई
share

IPL 2027 को लेकर गुरुवार 15 अक्टूबर को मुंबई में BCCI की एक अहम बैठक होने वाली थी, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया। नई तारीख क्या होगी? इसके बारे में भी जानकारी सामने नहीं आई है।

IPL 2027
आईपीएल ट्रॉफी

IPL 2027 को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की एक अहम बैठक गुरुवार 15 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित होनी थी। हालांकि, इसे मीटिंग से दो दिन पहले यानी मंगलवार 13 अक्टूबर को स्थगित कर दिया गया। बीसीसीआई और इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल से जुड़े हितधारकों के बीच गुरुवार को मुंबई एक पांच सितारा होटल में होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आईपीएल का अगला सीजन इस लीग के इतिहास का एक ऐतिहासिक साल है। ये टूर्नामेंट अगले साल अपने ऐतिहासिक 20वें सत्र में प्रवेश करने की तैयारियों में है। इस बीच बीसीसीआई ने 15 अक्टूबर को मुंबई में संयुक्त हितधारक बैठक बुलाई थी, लेकिन अब इसे स्थगित करना पड़ा है। बीसीसीआई ने बताया है कि इस बैठक को इसलिए टाला गया है, क्योंकि 15 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष और महिला टीमों को सम्मानित करेंगे। इस समारोह में बीसीसीआई के अधिकारियों को भी शामिल होना है।

बीसीसीआई ने बताया स्थगन का कारण

सैकिया ने बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा, "15 अक्टूबर 2026 को मुंबई में आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ), आईपीएल की मेजबानी करने वाले राज्य संघों और प्रसारकों के साथ होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है।" बीसीसीआई के सचिव ने आगे इसके पीछे का कारण भी बताया है।

उन्होंने कहा, ‘’प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 अक्टूबर को नई दिल्ली में हाल ही में संपन्न 20वें एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय पुरुष और महिला टीमों को सम्मानित करने वाले हैं। ऐसे में बीसीसीआई के अधिकारियों को इस समारोह में उपस्थित रहना होगा।'' सैकिया के अनुसार, बोर्ड को विभिन्न हितधारकों की ओर से भी बैठक स्थगित करने के अनुरोध मिले थे।

IPL का नया सीजन होगा बेहद खास

उन्होंने कहा, "इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए और अधिक से अधिक हितधारकों की व्यक्तिगत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।'' बीसीसीआई सचिव ने बताया कि बैठक की नयी तारीख और स्थान की जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें, बीसीसीआई आईपीएल के नए सीजन को एक बड़े स्तर पर आयोजित करना चाहती है, क्योंकि यह लीग का 20वां सीजन है। क्या-क्या प्रोग्राम रखे जा सकते हैं और क्या कुछ खास होने की उम्मीद है? इसी पर बात होनी थी, जो अगले कुछ दिनों के बाद होगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2027 को लेकर कल होने वाली थी BCCI की अहम बैठक, मगर कर दी गई पोस्टपोन