वैभव सूर्यवंशी के साथ विदेशी दौरे पर माता-पिता क्यों रहेंगे साथ? BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने वजहें गिनाई

भाषा, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता को उनके साथ आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर साथ में रहने की वजह बताई है। उनका मानना है कि इससे सीनियर टीम में उसे आसानी से ढलने के लिए इससे मदद मिलेगी।

वैभव सूर्यवंशी के साथ विदेशी दौरे पर माता-पिता क्यों रहेंगे साथ? BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने वजहें गिनाई

उभरते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंडिया ए के लिए भले ही उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके लेकिन उनका आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में खेलना तय माना जा रहा है। आगामी दौर पर उन्हें कम से कम एक मैच में मौका मिलने की उम्मीद है। आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वैभव जारी ट्राई नेशन ए सीरीज में अपनी क्षमता के मुताबिक नहीं खेल सके हैं। वैभव अभी 15 साल के ही हैं, ऐसे में बीसीसीआई आगामी दौरे पर उनके साथ उनके माता-पिता को साथ में रहने की अनुमति दे रहा है। वैभव सूर्यवंशी के माता पिता को इस महीने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर साथ जाने की अनुमति देने के भारतीय क्रिकेट बोर्ड के फैसले के बारे में बोर्ड सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा कि 15 साल के एक स्कूली बच्चे को सीनियर टीम में आसानी से ढलने की सहूलियत देना जरूरी है । भारतीय टी20 टीम में पहली बार जगह बनाने वाले सूर्यवंशी को सात मैचों (आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ पांच) के लिये चुना गया है। दौरे की शुरूआत 26 जून को बेलफास्ट में होगी।

वैभव के लिये काफी आसान हो जाएगा

सैकिया ने पीटीआई को दिये इंटरव्यू में कहा ,'' सभी राष्ट्रीय टीमों में सीनियर स्तर पर 14-15 साल का खिलाड़ी टीम में नहीं होता है। कई दशक बाद हमारे पास वैभव सूर्यवंशी जैसा खिलाड़ी है।'' उन्होंने कहा ,'' एक समय सचिन तेंदुलकर ( टेस्ट पदार्पण के समय 16 वर्ष छह महीने) थे जिन्होंने कम उम्र में राष्ट्रीय टीम में पदार्पण किया। जब टीम में इतनी कम उम्र का खिलाड़ी हो तो मसले हो सकते हैं।''

उन्होंने कहा ,'' उसे सहज बनाने और सीनियर टीम में आसानी से ढलने के लिये हमें लगा कि इससे मदद मिलेगी । टीम में बाकी सभी खिलाड़ी 18 वर्ष से अधिक उम्र के हैं और टीम प्रबंधन के सदस्य भी वयस्क हैं । हमें लगा कि इस फैसले से वैभव के लिये काफी आसान हो जायेगा।'' सैकिया ने कहा ,'' जब स्कूल के बच्चे ट्रिप पर जाते हैं तो एक सीनियर व्यक्ति उनके साथ होता है। वैभव अभी बच्चा है। अभी स्कूल में ही है। हमें लगा कि उसके माता पिता का साथ जाना सही होगा।''

खेल पर ध्यान देना चाहिए

सैकिया ने एक अंग्रेजी अखबार से कहा, "इंडिया ए एक बड़े टूर्नामेंट में खेल रही है। वहां मौजूद सभी खिलाड़ी भविष्य में भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाने के दावेदार हैं। इसलिए उन्हें किसी भी तरह के अन्य मुद्दों में उलझने के बजाय अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए।" सूर्यवंशी जल्द ही भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं। उन्हें हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज़ के लिए पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।