BCCI ने ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का किया ऐलान, तिलक को मिली कमान

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में होने वाली आगामी वनडे ट्राई सीरीज के लिए भारत ए टीम की घोषणा कर दी है। तिलक वर्मा टीम के कप्तान होंगे।

BCCI ने ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का किया ऐलान, तिलक को मिली कमान

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को श्रीलंका में होने वाली वनडे त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया है। पुरुष चयन समिति ने जून 2026 में होने वाली सीरीज के लिए तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपी हैं। यह त्रिकोणीय सीरीज जून 2026 में खेली जाएगी। इसमें मेजबान श्रीलंका ए, भारत ए और अफगानिस्तान ए की टीमें भाग लेंगी।

जून 2026 में त्रिकोणीय सीरीज में मेजबान श्रीलंका ए, भारत ए और अफगानिस्तान ए की टीमें भाग लेंगी। सीमित ओवरों की इस ट्राई सीरीज के बाद भारत ए की टीम श्रीलंका ए के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच भी खेलेगा। इन रेड-बॉल मैचों के लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी। वनडे के सभी मैच दांबुला में खेले जाएंगे, जबकि मल्टी-डे मैच गाल में होंगे।

युवाओं का दबदबा

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आगामी सीरीज के लिए युवाओं से सजी टीम तैयार की है। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दूसरी बार इंडिया ए लिए खेलेंगे। इससे पहले वह एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत ए के लिए खेल चुके हैं। जहां उन्होंने 4 मैचों में 239 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या को भी मौका मिला है, जोकि आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रियांश पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं, जबकि वैभव राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं।

माना जा रहा है कि सूर्यवंशी को टीम में इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि चयनकर्ता उन्हें भारत 'ए' टीम के साथ परखना चाहते हैं। चयनकर्ता 26 जून से शुरू होने वाले ब्रिटेन (आयरलैंड और इंग्लैंड) दौरे के लिए सीनियर टीम में चुने जाने से पहले उन्हें आजमाना चाहते हैं। यह तीन देशों की श्रृंखला 21 जून को समाप्त होगी।

भारत की 15 सदस्यीय टीम की औसत उम्र लगभग 23 साल है। केवल तेज गेंदबाज अरशद खान, युद्धवीर सिंह और यश ठाकुर ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी उम्र 25 साल से अधिक है। टीम में कोई भी खिलाड़ी 30 साल से अधिक का नहीं है और सभी ने विजय हजारे ट्रॉफी (राष्ट्रीय एकदिवसीय चैंपियनशिप) में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा वे सभी आईपीएल में अनुबंधित भी हैं।

तिलक (मुंबई इंडियंस) और उप कप्तान रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स) के अलावा सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, सूर्यांश शेडगे (सभी पंजाब किंग्स), हर्ष दुबे (सानराइजर्स हैदराबाद), निशांत सिंधू, अरशद खान (दोनों गुजरात टाइटंस), और आयुष बडोनी (लखनऊ सुपर जाइंट्स) भी मौजूदा आईपीएल सत्र के दौरान अपनी-अपनी टीम के नियमित खिलाड़ी रहे हैं।

टीम में शामिल अंशुल कंबोज (टेस्ट), रियान पराग और तिलक वर्मा (टी20 अंतरराष्ट्रीय और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय) पहले ही सीनियर टीम के लिए खेल चुके हैं। वहीं आयुष बडोनी को इस साल की शुरुआत में भारतीय टीम में चुना गया था लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। तिलक इससे पहले भी भारत 'ए' की कप्तानी कर चुके हैं जबकि आर्य ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ शतक बनाया था। स्पिनरों में दुबे, शेडगे, विपराज निगम शामिल हैं जबकि प्रभसिमरन और कुमार कुशाग्र दो विकेटकीपर हैं। भारत 'ए' की टीम श्रीलंका 'ए' (नौ और 15 जून) और अफगानिस्तान 'ए' (11 और 17 जून) के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी। शीर्ष दो टीम 21 जून को होने वाले फाइनल में भिड़ेंगी।

Tri-Nation A series in Sri Lanka
NoDayDateMatch
1मंगलवार09-Jun-26इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए
2गुरुवार11-Jun-26इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए
3शनिवार13-Jun-26अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
4सोमवार15-Jun-26इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए
5बुधवार17-Jun-26इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए
6शुक्रवार19-Jun-26अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए
7रविवार21-Jun-26ट्राई सीरीज फाइनल

ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।