Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़BCCI Mulls Matching Mens T20 WC Prize Money for Womens Squad ICC Womens World Cup 2025
महिला टीम के लिए BCCI खोल सकता है तिजोरी, विश्व चैंपियन बनने पर कितने करोड़ का इनाम?

महिला टीम के लिए BCCI खोल सकता है तिजोरी, विश्व चैंपियन बनने पर कितने करोड़ का इनाम?

संक्षेप:

भारतीय क्रिकेट बोर्ड आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में भारतीय महिला टीम की ईनामी राशि को पुरुष टी20 विश्व कप विजेता टीम के बराबर करने पर विचार कर रहा है। पुरुष टीम को 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई थी।

Sat, 1 Nov 2025 04:41 PMHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगर नवी मुंबई में रविवार को वनडे विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच देती है तो बीसीसीआई हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को बड़े नकद पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व सचिव और अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन जय शाह की ‘समान वेतन’ नीति का अनुकरण करते हुए शीर्ष अधिकारी महिला टीम को उतनी ही पुरस्कार राशि देने पर विचार कर रहे हैं जितनी पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को दी गई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारतीय पुरुष टीम ने टी20 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था जिससे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की पूरी टीम को उनके प्रदर्शन के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई थी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘बीसीसीआई पुरुषों और महिलाओं के लिए समान वेतन का समर्थन करता है इसलिए इस बात पर काफी चर्चा हो रही है कि अगर हमारी लड़कियां विश्व कप जीत जाती हैं तो पुरस्कार राशि पुरुषों की विश्व कप जीत की तुलना में कम नहीं होगी। लेकिन विश्व कप जीतने से पहले घोषणा करना अच्छा नहीं है।’’

ये भी पढ़ें:MCG की हार के बाद सूर्यकुमार के साथ कोच की गंभीर बातचीत, मेलबर्न का वीडियो वायरल

यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि जब भारतीय महिला टीम 2017 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड से नौ रन से हार गई थी तो भी बीसीसीआई ने हर खिलाड़ी को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया था। मुख्य कोच तुषार अरोठे और अन्य सहयोगी स्टाफ को भी अच्छी खासी पुरस्कार राशि मिली थी। आठ साल बाद अगर भारतीय महिलाएं जीतती हैं तो हर क्रिकेटर के लिए पुरस्कार राशि कम से कम 10 गुना ज्यादा हो सकती है।

आईसीसी पहले ही महिला विश्व कप 2025 की कुल इनामी राशि में भारी बढ़ोतरी करते हुए इसे पुरुष विश्व कप (2023) से भी अधिक कर चुकी है। विजेता टीम को लगभग 39.5 करोड़ रुपये और उपविजेता को लगभग 19.7 करोड़ रुपये मिलेंगे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |