क्या है वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI का लॉन्ग टर्म प्लान? हुआ खुलासा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बीसीसीआई की काफी लंबी प्लानिंग है। वह सचिन तेंदुलकर की तरह उसे लीजेंड बनाना चाहते हैं। इस वजह से बोर्ड उसे बड़े असाइनमेंट के लिए फास्ट-ट्रैक करने की गलती नहीं करेगा।

Vaibhav Sooryavanshi, Sachin Tendulkar
वैभव सूर्यवंशी और सचिन तेंदुलकर

वैभव सूर्यवंशी बड़ी ही कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर इतिहास रच चुके हैं। वह भारत के लिए किसी भी फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था। पहली सीरीज में भले ही वैभव अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे, मगर जिम्बाब्वे के खिलाफ तो उन्होंने धागे खोल दिए। वैभव सूर्यवंशी ने अभी सिर्फ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया है, मगर उनकी शानदार बल्लेबाजी को देख क्रिकेट एक्सपर्ट्स चाहते हैं कि उन्हें जल्द से जल्द टेस्ट और वनडे में भी खेलने का मौका मिले। कई दिग्गजों ने तो यह तक कह दिया कि वैभव सूर्यवंशी को 2027 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में होना चाहिए। हालांकि बीसीसीआई की प्लानिंग कुछ और है। बोर्ड उन्हें लंबी रेस का घोड़ा बनाना चाहता है ना कि वन ईयर वंडर।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने गुरुवार को हुई मीटिंग के बाद वैभव सूर्यवंशी के लॉन्ग टर्म फ्यूचर प्लान के बारे में बताया है। उन्होंने कहा है कि वह वैभव को सचिन तेंदुलकर की तरह बड़ा खिलाड़ी बनाना चाहते हैं। इस वजह से उनको लेकर कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी। वैभव अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में नजर आएंगे।

BCCI सेक्रेटरी सैकिया ने रिपोर्टर्स से कहा, “हम चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी या उनके लेवल का कोई भी प्लेयर देश के लिए वैसे ही खेलता रहे जैसे सचिन तेंदुलकर ने या दूसरे प्लेयर्स ने किया जो पहले लेजेंड्स बने। इसलिए हम वैभव को बहुत सीरियसली देखते हैं। उसे हर एंगल से और उसके इंटरनेशनल करियर में आगे बढ़ने वाले हर कदम पर नजर रखी जाती है। BCCI उसके फ्यूचर पर बहुत ध्यान से नजर रख रहा है।”

सैकिया ने यह भी कहा कि BCCI उसे बड़े असाइनमेंट के लिए फास्ट-ट्रैक करने की गलती नहीं करेगा और लेफ्ट-हैंडर की प्रोग्रेस को एक-एक स्टेप करके आगे बढ़ाएगा। सेक्रेटरी ने यह भी कहा कि BCCI का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए सूर्यवंशी के एज ग्रुप के 15 प्लेयर्स को ट्रैक कर रहा है।

“हम बहुत सावधान हैं कि वह हर सही कदम उठाए ताकि यह एक सीरीज या एक साल का कमाल न हो। हम सभी खिलाड़ियों को देख रहे हैं, सिर्फ वैभव की अहमियत ही नहीं, बल्कि हमारे टारगेटेड ग्रुप में लगभग 10-15 खिलाड़ी हैं।

हमारे COE हेड, वीवीएस लक्ष्मण उन पर लगातार नजर रखते हैं, जो उनके भविष्य और उनकी ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट में गहरी दिलचस्पी ले रहे हैं।”

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या है BCCI का लॉन्ग टर्म प्लान? हुआ खुलासा