Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़BCCI Issues Alert to IPL Teams Released CSK Star Deepak Hooda Cannot Bowl Due to suspect bowling action list
CSK के पूर्व क्रिकेटर दीपक हुड्डा की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI की संदिग्ध गेंदबाजी सूची में अब भी मौजूद

CSK के पूर्व क्रिकेटर दीपक हुड्डा की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI की संदिग्ध गेंदबाजी सूची में अब भी मौजूद

संक्षेप:

बीसीसीआई ने आईपीएल की सभी टीमों को बता दिया है कि ऑलराउंडर दीपक हुड्डा पिछले आईपीएल सीजन की तरह ही अभी भी संदिग्ध सूची में बने हुए हैं। यह चेतावनी आईपीएल नीलामी से पहले जारी की गई है ताकि टीमें अपनी रणनीति बनाते समय इस प्रतिबंध को ध्यान में रख सकें।

Dec 13, 2025 04:20 pm ISTHimanshu Singh Varta
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार को 16 दिसंबर को होने वाले नीलामी से पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी को हुड्डा के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के बारे में यह जानकारी दी। घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलने वाले 30 साल के ऑलराउंडर हुड्डा पिछले आईपीएल सीजन की तरह ही अभी भी संदिग्ध सूची में बने हुए हैं। पार्ट-टाइम ऑफ-स्पिन गेंदबाज हुड्डा ने पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सात आईपीएल मैच खेले थे, लेकिन उनमें से किसी में भी गेंदबाजी नहीं की थी। हालांकि, उन्होंने तब से बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में छह ओवर फेंके हैं। दीपक ने रणजी ट्रॉफी में एक ओवर और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पांच ओवर किए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आखिरी मैच उन्हें आठ दिसंबर को झारखंड के खिलाफ गेंदबाजी करते देखा गया था। अगर उन्हें फिर से संदिग्ध एक्शन के लिए बुलाया जाता है, तो उन पर आईपीएल में गेंदबाजी करने पर प्रतिबंध लग सकता है। उन्होंने अहमदाबाद में उस मैच में तीन ओवर फेंके थे और 24 रन देकर तीन विकेट लिए थे। हुड्डा ने भारत के लिए 10 एकदिवसीय और 21 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले हैं, अबू धाबी नीलामी में एएल1 (ऑलराउंडर) कैटेगरी में 75 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ शामिल हैं। एएल1 कैटेगरी में सात खिलाड़ी हैं, जिनमें वेंकटेश अय्यर, वानिंदु हसरंगा और रचिन रवींद्र शामिल हैं।

संदिग्ध एक्शन वाले दूसरे खिलाड़ी जम्मू और कश्मीर के बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक है। उसका बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। कर्नाटक के 29 साल के ऑफ-स्पिनर केएल श्रीजीत (नीलामी सूची में नंबर 354) पर आईपीएल में गेंदबाजी करने पर प्रतिबंध है, उन पर पिछले सीजन में ही प्रतिबंध लगा दिया गया था। मध्य प्रदेश के ऋषभ चौहान (नीलामी सूची में नंबर 345) भी प्रतिबंधित सूची में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान की नौटंकी शुरू, टिकट के पोस्टर पर कप्तान का फोटो नहीं होने पर PCB खफा

अबू धाबी में 16 दिसंबर को होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की छोटी नीलामी में शामिल होने वाले कुल 350 खिलाड़ियों में से 40 खिलाड़ियों ने स्वयं को अधिकतम बेस प्राइस दो करोड़ रुपये पर सूचीबद्ध किया है, जिनमें वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई ही केवल दो भारतीय खिलाड़ी हैं। कुल 77 स्लॉट नीलामी में भरे जाने हैं, जिनमें 31 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे बड़ा पर्स 64.30 करोड़ रुपये का है और उनके पास कुल 13 स्लॉट खाली हैं, जिनमें छह विदेशी स्लॉट हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |