World Cup 2027 की तैयारी के लिए BCCI बना रही खास प्लान, साउथ अफ्रीका से चल रही है बात

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

World Cup 2027 की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए बीसीसीआई चाहती है कि भारतीय टीम मेजबान साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुछ अतिरिक्त वनडे मैच खेले। इसके लिए बोर्ड सीएसए से बात कर रहा है।

India vs South Africa
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका

World Cup 2027 के ज्यादातर मैचों की मेजबानी साउथ अफ्रीका को करनी है और टीम इंडिया भी अपने लगभग सभी मैचों को साउथ अफ्रीका में ही खेलने वाली है। यही कारण है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई इस मेगा इवेंट की तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड से एक खास मांग कर रहा है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि वर्ल्ड कप 2027 से पहले भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 से 6 मैचों की वनडे सीरीज खेले। उस सीरीज से टीम अपनी तैयारियों को पुख्ता कर ले।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई क्रिकेट साउथ अफ्रीका के साथ एक ODI सीरीज आयोजित कराने के लिए बात कर रहा है, जो 2027 वर्ल्ड कप के लिए एक अच्छी तैयारी होगी। इसके पीछे की वजह यह भी है कि टीम इंडिया ने 2024 में T20I सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा किया था। मौजूदा एफटीपी में वर्ल्ड कप 2027 तक कोई सीरीज भारत की साउथ अफ्रीका में शेड्यूल नहीं है, जो जिम्बाब्वे और नामीबिया के साथ इस वैश्विक टूर्नामेंट का सह-मेजबान है।

मैनेजमेंट की ओर से बीसीसीआई के पास गया था अनुरोध

भारतीय टीम मैनेजमेंट की ओर से यह अनुरोध बीसीसीआई के पास गया है। इसी वजह से बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप से पहले चार-छह मैचों की ODI सीरीज के लिए CSA के साथ बातचीत शुरू कर दी है, जो टूर्नामेंट की एक अच्छी तैयारी और हालात के हिसाब से ढलने का मौका भारतीय टीम के लिए हो सकता है। नया FTP अभी तक तैयार नहीं हुआ है, इसलिए वर्ल्ड कप से ठीक पहले सीरीज कराने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकि, टूर्नामेंट से पहले भी कुछ अभ्यास मैच खेले जाते हैं, लेकिन प्रोपर वनडे सीरीज की बात ही कुछ और होती है।

टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2027 से पहले काफी मैच खेलने हैं, लेकिन सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि उन देशों में भारत का एक भी मैच अब शेड्यूल नहीं हैं, जहां विश्व कप के मैच आयोजित होने हैं। इसी वजह से शायद भारतीय कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर चाहते हैं कि कम से कम एक 4 से 6 मैचों की सीरीज साउथ अफ्रीका में टूर्नामेंट से पहले आयोजित हो जाए, ताकि वहां की परिस्थितियों से भारतीय टीम रूबरू हो जाए। अब देखना ये है कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड कितने मैचों की सीरीज के लिए तैयार होता है, क्योंकि इसमें रेवेन्यू के हिसाब से बोर्ड का भी फायदा होगा, जबकि उनकी तैयारी भी अच्छी हो जाएगी, क्योंकि उनके सामने एक बेहद प्रतिस्पर्धी टीम होगी।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़World Cup की तैयारी के लिए BCCI बना रही खास प्लान, साउथ अफ्रीका से चल रही है बात