Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़BCCI has done absolutely the right thing says Aakash Chopra after Mustafizur Rahman was released by KKR
BCCI ने बिल्कुल ठीक किया है, मुस्तफिजुर रहमान को KKR से निकाले जाने के बाद आकाश चोपड़ा का बयान

BCCI ने बिल्कुल ठीक किया है, मुस्तफिजुर रहमान को KKR से निकाले जाने के बाद आकाश चोपड़ा का बयान

संक्षेप:

मशहूर क्रिकेट कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई द्वारा केकेओर की टीम से बाहर निकाले जाने का समर्थन किया है। उन्होंने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के अत्याचार को उजागर करते हुए कहा कि बीसीसीआई ने जो किया है बिल्कुल ठीक किया है।

Jan 03, 2026 04:57 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मशहूर क्रिकेट कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई द्वारा केकेओर की टीम से बाहर निकाले जाने का समर्थन किया है। उन्होंने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के अत्याचार को उजागर करते हुए कहा कि बीसीसीआई ने जो किया है बिल्कुल ठीक किया है। आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी करते हुए यह प्रतिक्रिया दी। आकाश का मानना है कि मुस्ताफिजुर रहमान को केकेआर की टीम से बाहर निकाला जाना और किसी भी आईपीएल टीम में बांग्लादेश के खिलाड़ियों को शामिल ना किए जाने का फैसला बिल्कुल जायज है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक्स पर वीडियो जारी करते हुए पूर्व क्रिकेटर ने दो न्यूज के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लोगों को दिखाया जिसमें एक में बांग्लादेश में हिंदू युवक पर की गई हिंसा का जिक्र है और दूसरे में मुस्ताफिजुर को केकेआर द्वारा रिलीज किए जाने की खबर। इन दोनों खबरों को दिखाते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, “ये देखिए, पढ़ लीजिए। ये जो कुछ भी हो रहा है ना इसकी वजह से किया है बीसीसीआई ने।” उन्होंने फैसले का समर्थन करते हुए आगे कहा कि, “मेरे विचार से बिल्कुल ठीक किया है। यस कोलकाता को थोड़ी दिक्कत होगी, ऑक्शन से पहले बात होती तो बेहतर था पर डेवलपिंग स्टोरी है सर।”

ये भी पढ़ें:विजय हजारे ट्रॉफी में अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने लगाया शतक

उन्होंने आगे कहा कि “अगर आप ये सोच रहे हैं कि इसमें फिज यानी मुस्तफिजुर रहमान कि क्या गलती है तो यह बात पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के लिए भी कही जा सकती है कि वे तो व्यक्तिगत तौर पर यहां आकर कुछ नहीं कर रहे हैं, लेकिन जब कंट्री कुछ गलत करती है तो हर देशवासी को भुगतना पड़ता है।” आकाश चोपड़ा ने इसे कोलेट्रेल डैमेज बताया। उन्होंने बीसीसीआई के डिसीजन के साथ सहमति जताई कि मैं बीसीसीआई के डिसीजन से स्टैंड करता हूं। उन्होंने बीसीसीई के साथ अपने स्टैंड को जाहिर करते हुए दर्शकों और अपने फैंस से उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही कि वे कहां स्टैंड करते हैं।

बता दें कि शनिवार 3 जनवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कंफर्म किया कि मुस्तफिजुर 2026 का आईपीएल सीजन नहीं खेलेंगे। बार्ड ने खिलाड़ी को रिलीज करने और नया रिपेल्समेंट लाने को कहा। इसी साल हुए मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राउडर्स ने बाएं हाथ के बांग्लादेशी गेंदबाजी को टीम में शामिल किया था, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे लगातार अत्याचार और हिंसा के कारण भारत के राजनेताओं और लोगों में बढ़ती नाराजगी की वजह से बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर को लीग से बाहर रखने का फैसला किया है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya
विमलेश कुमार लाइव हिंदुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2022 में इन्होंने यहीं से बतौर ट्रेनी अपने करियर की शुरुआत की। यहां पर पिछले दो सालों से लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंडिंग, खेल, मनोरंजन, खानपान आदि से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं। हेल्थ के क्षेत्र में हो रही नई- नई रिसर्च को खंगालकर लोगों के लिए जरूरी जानकारी लाना, रिलेशनशिप जैसे संवेदनशील विषय पर भरोसेमंद कन्टेंट उपलब्ध कराना, संघर्ष करके जीवन में आगे बढ़े लोगों की सफलता की कहानी लिखना आदि चीजों में विमलेश की गहरी पकड़ और दिलचस्पी है। राजनीति और खेल से जुड़े मुद्दों पर विश्लेषण करना हमेशा से विमलेश के लिए रुचिकर रहा है। विमलेश ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से रेडियो और टेलीविजन पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इन्होंने अपना ग्रैजुएशन इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज से पूरा किया है। ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक भास्कर और दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर के क्षेत्रीय अखबारों में कॉपी एडिटिंग और कंटेंट राइटिंग का काम किया। B.Sc की पढ़ाई के साथ- साथ विमलेश ने SJMC इंदौर से मास मीडिया में इंटर्नशिप भी की। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।