Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़BCCI has compiled a list of crimes committed by trophy thief Mohsin Naqvi afghanistan will support india s stand in icc
BCCI ने तैयार कर ली है ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी के गुनाहों की लिस्ट, अफगानिस्तान का भी मिलेगा साथ

BCCI ने तैयार कर ली है ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी के गुनाहों की लिस्ट, अफगानिस्तान का भी मिलेगा साथ

संक्षेप:

आईसीसी की शुक्रवार को अहम बैठक होने जा रही है। उसमें बीसीसीआई एशिया कप के ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी के गुनाहों का पूरा कच्चा-चिट्ठा खोलने वाला है। टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बोर्ड ने नकवी के खिलाफ आरोपों की एक लिस्ट तैयार की है।

Nov 06, 2025 04:43 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आईसीसी की मीटिंग में बीसीसीआई ने एशिया कप के ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी की घेरेबंदी की मुकम्मल तैयारी कर ली है। हालांकि नकवी उस बैठक में शामिल होंगे, इस पर संदेह है। वह 'घरेलू राजनीति' की वजह से बैठक से किनारा कर सकते हैं। इस बीच बीसीसीआई ने ट्रॉफी चोर के 'गुनाहों' की एक लिस्ट तैयार कर ली है। इतना ही नहीं, नकवी की घेरेबंदी में उसे अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का भी साथ मिल सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि बीसीसीआई ने 'मोहसिन नकवी के खिलाफ आरोपों की एक पूरी लिस्ट' तैयार की है।

नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के साथ-साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के प्रमुख हैं। इसके अलावा वह पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी हैं। बीसीसीआई ने इसे आईसीसी नियमों के खिलाफ बताते हुए उनकी घेरेबंदी की पुख्ता तैयारी कर ली है। बोर्ड का आरोप है कि नकवी ने आईसीसी के गर्वनेंस रेग्युलेशंस का उल्लंघन किया है। वह दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। सरकार में पद के साथ-साथ खेल निकाय में भी पदाधिकारी हैं।

न्यूज रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई को इसमें अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का भी समर्थन मिल रहा है। एक सूत्र ने टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट को बताया, 'अफगानिस्तान भारत के रुख का समर्थन करेगा और नकवी से अपने किसी एक पद को छोड़ने की मांग करेगा। हालांकि नकवी शायद ही पीछे हटें।'

रिपोर्ट में कहा गया है कि नकवी को भी अंदाजा है कि बीसीसीआई उन्हें घेरेगा, लिहाजा वह दुबई में होने वाली आईसीसी की मीटिंग में ऐसी किसी भी संभावित आपत्तियों से निपटने की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए वह मीटिंग में शामिल भी हो सकते हैं। इससे पहले पीटीआई की एक रिपोर्ट में संकेत दिया गया था कि नवकी आईसीसी मीटिंग से किनारा कर सकते हैं और उनकी जगह पर पीसीबी के सीओओ सुमेर सैयद हिस्सा ले सकते हैं।

वैसे टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट की माने तो नकवी के 7 नवंबर को होने वाली आईसीसी की बैठक में शामिल होने की संभावना है। पाकिस्तानी सेनेट में एक संविधान संशोधन पर 6 और 7 नवंबर को डिबेट है। अगर उसमें हिस्सा लेने के बाद नकवी को समय मिला तो आईसीसी बैठक में शामिल हो सकते हैं।

अगर मोहसिन नकवी मीटिंग में शामिल होते हैं तो बीसीसीआई एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा सबसे पहले उठाएगा। नकवी ने एशिया कप की ट्रॉफी को विजेता टीम यानी भारतीय टीम को सौंपने के बजाय उसे चुरा लिया था और उसे अपने साथ लेते गए थे। नियमों के मुताबिक ट्रॉफी हमेशा विजेता टीम को ही दिया जाता है और आयोजक संस्था या बोर्ड उसे अपने पास नहीं रख सकता। मोहसिन नकवी ने एशिया कप की ट्रॉफी को निजी जागिर समझने की बेशर्मी दिखाई और अभी तक उसे भारतीय टीम को नहीं सौंपा है।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |