BCCI ने कर दिया वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिला मौका
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान चोटिल हुए वॉशिंगटन सुंदर पूरी सीरीज से बाहर हो गई है। बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। आयुष बदोनी को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने वॉशिंगटन सुंदर के IND vs NZ वनडे सीरीज से बाहर होने की अधिकारिक पुष्टी कर दी है। वॉशिंगटन सुंदर को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे के दौरान चोट लगी थी। गेंदबाजी करते हुए उन्हें यह चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह 5 ओवर डालने के बाद मैदान छोड़ गए थे। हालांकि जरूरत पड़ने पर वह बैटिंग करने जरूर आए, मगर उनके चेहरे पर दर्द साफ देखने को मिल रहा था। मैच के बाद सुंदर का स्कैन हुआ, जिसमें उनकी चोट की पुष्टी हुई और उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया है। उनके रिप्लेसमें के रूप में आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया गया है। बदोनी पहली बार भारतीय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनेंगे।
वॉशिंगटन सुंदर की इंजरी और उनके रिप्लेसमेंट की जानकारी देते हुए बीसीसीआई ने अपनी रिलीज में लिखा, ‘भारत के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को रविवार को वडोदरा के BCA स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान बॉलिंग करते समय अपनी बाईं निचली पसली में तेज दर्द महसूस हुआ। उनका आगे स्कैन किया जाएगा, जिसके बाद BCCI मेडिकल टीम एक्सपर्ट की राय लेगी।
वाशिंगटन को IDFC फर्स्ट बैंक वनडे सीरीज के बाकी दो मैचों से बाहर कर दिया गया है।
पुरुष चयन समिति ने आयुष बडोनी को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है। बडोनी दूसरे वनडे के वेन्यू राजकोट में टीम के साथ जुड़ेंगे।'
दूसरे और तीसरे वनडे के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (WK), श्रेयस अय्यर (VC), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (WK), आयुष बडोनी
वॉशिंगटन सुंदर का बाहर होना क्यों भारत के लिए बड़ा झटका
वॉशिंगटन सुंदर का चोटिल होकर इस तरह सीरीज से बाहर होना भारत के लिए इसलिए बड़ा झटका है क्योंकि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज और फरवरी में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं। टी20 वर्ल्ड कप को अब ज्यादा समय नहीं रहगया है, अगर सुंदर को रिकवर होने में ज्यादा समय लगेगा तो वह टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से भी बाहर हो सकते हैं। सुंदर से पहले तिलक वर्मा की चोट ने भी चयनकर्ताओं को परेशान किया हुआ है। तिलक न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले तीन मैच नहीं खेल पाएंगे।

लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें




