Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़BCCI gives Mohsin Naqvi a deadline if he does not hand over the Asia Cup trophy Raise Issue With ICC
BCCI ने दी मोहसिन नकवी को डेडलाइन, अगर इस तारीख तक एशिया कप ट्रॉफी नहीं सौंपी तो…

BCCI ने दी मोहसिन नकवी को डेडलाइन, अगर इस तारीख तक एशिया कप ट्रॉफी नहीं सौंपी तो…

संक्षेप:

बीसीसीआई सचिव ने कहा कि अगर हमें 3 नवंबर तक ट्रॉफी नहीं मिलती है, तो दुबई में आईसीसी मुख्यालय में एक बैठक होगी। हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था के समक्ष अपनी शिकायत उठाएंगे। मुझे यकीन है कि आईसीसी न्याय करेगा और भारत को जल्द से जल्द ट्रॉफी दिलाने में मदद करेगा।

Mon, 3 Nov 2025 10:43 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को एशिया कप ट्रॉफी को लेकर डेडलाइन जारी कर दी है। एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारत ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ ही लेकर मैदान से चले गए थे। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल जीतने के बावजूद भारत को ट्रॉफी नहीं मिली। अब बीसीसीआई ने मोहसिन नकवी को ट्रॉफी सौंपने की आखिरी तारीख तय कर दी है, अगर तब तक नकवी ट्रॉफी भारत को नहीं सौंपते तो यह मुद्दा आईसीसी मीटिंग में उठाया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:BCCI ने खोली तिजोरी, वुमेंस टीम के लिए किया ICC से ज्यादा प्राइज मनी का ऐलान

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने ANI को बताया, "दस दिन पहले हमने एसीसी अध्यक्ष को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि वह जल्द से जल्द बीसीसीआई को ट्रॉफी सौंप दें। हालांकि, आज तक हमें ट्रॉफी नहीं मिली है। हम एक और दिन का इंतजार कर रहे हैं। अगर हमें 3 नवंबर तक ट्रॉफी नहीं मिलती है, तो दुबई में आईसीसी मुख्यालय में एक बैठक होगी। हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था के समक्ष अपनी शिकायत उठाएंगे। मुझे यकीन है कि आईसीसी न्याय करेगा और भारत को जल्द से जल्द ट्रॉफी दिलाने में मदद करेगा।"

बता दें, अप्रैल में पहलगाम अटैक के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान से बदला लिया। इसके बाद भी भारत हर मंच पर पाकिस्तान का बॉयकॉट कर रहा था। इस कड़ी में टीम इंडिया ने भी एशिया कप में पाकिस्तान का बॉयकॉट किया और पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिला।

ये भी पढ़ें:वुमेंस WC में लगा रनों का अंबार, मंधाना नहीं बन पाई नंबर-1; दीप्ति ने रचा इतिहास

एशिया कप की ट्रॉफी ना मिलने के बावजूद भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाने का मौका नहीं छोड़ा। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा द्वारा किए गए सेलिब्रेशन को काल्पनिक ट्रॉफी उठाकर कॉपी किया और टीम के साथ जश्न मनाया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |