टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर भारत के निराशाजनक प्रदर्शन से बीसीसीआई भी परेशान है। लगातार हार बोर्ड के बर्दाश्त के भी बाहर है। बीसीसीआई सीरीज खत्म होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर के साथ रिव्यू मीटिंग करेगा।

Gautam Gambhir And Shreyas Iyer

आयरलैंड के बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। फैंस के साथ-साथ बीसीसीआई भी टीम इंडिया का इस तरह का प्रदर्शन देख परेशान है। ऐसे में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर के साथ एक रिव्यू मीटिंग होगी। बता दें, लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम यूके टूर पर है। आयरलैंड के खिलाफ हैरतअंगेज उलटफेर का सामना करने बाद भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20 सीरीज गंवा दी है।

चिंता में बीसीसीआई

भारतीय टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म को देखते हुए उन्हें कप्तानी से बर्खास्त कर दिया है, वहीं श्रेयस अय्यर को टीम की बागडोस रौंपी है। इस बार टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी है।

हालांकि भारत का प्रदर्शन अभी तक निराशाजनक रहा है। टीम यूके टूर पर एक भी मैच नहीं जीत पाई है। आयरलैंड दौरे को जहां बेहद आसान माना जा रहा था, वहीं टीम इंडिया को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया 0-3 से सीरीज गंवा चुकी है।

BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इंडिया टुडे को बताया, "हम इंडियन टीम के परफॉर्मेंस को लेकर बहुत परेशान हैं, और यह सीरीज खत्म होने के बाद हम कैप्टन और कोच के साथ जरूर रिव्यू करेंगे ताकि यह समझ सकें कि क्या गलत हो रहा है और जल्द ही प्रॉब्लम ठीक कर लेंगे ताकि हम अपना रुतबा वापस पा सकें।"

11 जुलाई को साख की लड़ाई लड़ेगा भारत

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5वां टी20 शनिवार 11 जुलाई को खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया जीत दर्ज कर इज्जत बचाना चाहेगा। अगर इंग्लैंड 5वें टी20 में भी भारत को हराने में कामयाब रहती है तो टीम इंडिया का व्हाइटवॉश हो जाएगा, साथ ही भारत से आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में नंबर-1 का ताज छिन जाएगा। बता दें, भारत पिछले चार सालों से आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर है। ऐसे में यह भारत के लिए काफी बड़ा झटका होगा।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, ईशान किशन, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव

हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, जेम्स कोल्स, जैकब बेथेल, सैम करन, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, जोस बटलर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, सोनी बेकर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, फिलिप सॉल्ट, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; अय्यर-गंभीर की लगेगी क्लास!