BCCI कल करेगा 4 टीमों का ऐलान, मिलेगा नया कप्तान; नोट कर लीजिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का टाइम

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति शनिवार को आयरलैंड, इंग्लैंड, एशियाई खेल और श्रीलंका के साथ होने वाले दो बहु दिवसीय मैच के लिए टीम की घोषणा करेगी।

BCCI कल करेगा 4 टीमों का ऐलान, मिलेगा नया कप्तान; नोट कर लीजिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का टाइम

भारतीय क्रिकेट बोर्ड शनिवार को चार सीरीज/टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान करेगा। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार अजीत अगरकर और सचिव देवजीत सौकिया की अगुवाई वाली पुरुष चयन समिति शनिवार को बीसीसीआई मुख्यालय में आगामी विभिन्न सीरीज और टूर्नामेंट के लिए भारत की टीमों के चयन को लेकर लिए बैठक करेगी। बैठक में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज, जापान में होने वाले 2026 एशियाई खेल के लिए सीनियर टीम की घोषणा और श्रीलंका में होने वाले दो बहुदिवसीय मैचों के लिए इंडिया ए टीम का चयन किया जायेगा। चयन बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में टीमों की घोषणा की जायेगी।

कब होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की एक विज्ञप्ति के अनुसार चयन समिति की बैठक बोर्ड के मुख्यालय में होगी, जिसके बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और सचिव देवजीत सैकिया मीडिया को संबोधित करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर एक बजे के करीब होगी। इस दौरान चयनकर्ता नए कप्तान का भी ऐलान करेंगे। टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को उनके पद से हटाया जा रहा है। इसके अलावा उनको टीम से भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनकी जगह पर श्रेयस अय्यर टीम के नए कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं। तिलक वर्मा को टी20 टीम का उप-कप्तान बनाया जा सकता है।

श्रेयस को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

अय्यर को आईपीएल में एक कप्तान और बल्लेबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन करने का इनाम मिल रहा है। उनकी कप्तानी में तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी (दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स) आईपीएल फाइनल पहुंची और उन्होंने एक बार ट्रॉफी जीती है।

इसके अलावा कप्तान रहते हुए उनकी बल्लेबाजी फॉर्म में कोई गिरावट नहीं आई है। उनकी एकमात्र कमी इस साल आईपीएल के दूसरे भाग में पंजाब किंग्स के खराब प्रदर्शन में देखने को मिली है, जबकि शुरुआत में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

एशियाई खेल सितंबर-अक्टूबर में आइची-नागोया में होंगे और निर्धारित समय सीमा को देखते हुए टीम की घोषणा समय से पहले की जा रही है। ऐसी संभावना है कि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा नए उप-कप्तान होंगे, जबकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया जाएगा।

चयन समिति ब्रिटेन दौरे और सितंबर-अक्टूबर में जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए दो अलग-अलग टीमों की घोषणा करेगी। एशियाई खेलों के लिए तिलक वर्मा को कप्तान बनाया जा सकता है और सूर्यवंशी के भी उस टी20 टीम का हिस्सा होने की संभावना है। कुछ नए नाम इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं, जिनमें तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे भी शामिल हैं।

भारत का इंग्लैंड दौरा

भारत के यूके दौरे की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से होगी। आयरलैंड के खिलाफ 26 जून और 28 जून को दो टी20 मैच खेला जाएगा, जहां श्रेयस अय्यर कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड जाएगी, जहां वो पांच टी20 और तीन वनडे मैच एक जुलाई से खेलेगी।

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच शनिवार से खेला जाएगा। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे 13 जून, दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ में और तीसरा वनडे 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। भारत इसके बाद अपना अगला वनडे इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई को खेलेगा। तब भारतीय टीम तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।