जसप्रीत बुमराह के 'घाटे' की भरपाई करेगा BCCI? जानिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड्स का पूरा गुणा गणित
बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट स्ट्रक्चर को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। केन्द्रीय अनुबंध हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को क्या करना होता है और किन नियमों का उल्लंघन करने पर कॉन्ट्रैक्ट गंवा सकते हैं?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में वर्ष 2025-26 के लिए पुरुष एवं महिला खिलाडियों के लिए केंद्रीय अनुबंध की नई सूची जारी की। बोर्ड ने इस बार पुरुष वर्ग में 30 खिलाड़ियों को अनुबंध दिया है तो महिलाओं में 21 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। हालांकि इस बार बीसीसीआई ने सात करोड़ की रिटनेरशिप वाली ए प्लस श्रेणी खत्म कर दी है , जोकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सुझाव पर शुरू की गई थी। अब तक कोहली, रोहित, जडेजा और बुमराह ही इस श्रेणी का हिस्सा थे लेकिन बोर्ड ने इसे हटाने का फैसला किया, हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्योंकि बुमराह तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके कारण बोर्ड उनके अनुबंध को लेकर दोबारा विचार कर रहा है। बुमराह अब ए श्रेणी में खिसक गए हैं। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अपनी रिटेनरशिप प्रणाली के तहत चुनिंदा भारतीय क्रिकेटरों को सालाना केंद्रीय अनुबंध देता है। यहां हम आपको सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी कई अहम जानकारी शेयर कर रहे हैं।
केन्द्रीय अनुबंध में कितनी कैटेगरी?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बार सिर्फ तीन श्रेणी को अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है। इस बार बोर्ड ने सिर्फ तीन कैटेगरी रखी है, ग्रेड ए, बी, सी और ग्रेड ए प्लस को हटा दिया गया है। नई सूची में तीन खिलाड़ी 'ए' श्रेणी में हैं, 11 खिलाड़ियों को 'बी' श्रेणी में रखा गया है, जबकि 16 खिलाड़ियों को 'सी' श्रेणी में शामिल किया गया है।
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में किस ग्रेड में मिलते हैं कितने रुपये?
बीसीसीआई ने तीनों श्रेणियों की रिटेनरशिप फीस की घोषणा नहीं की है। हालांकि इससे पहले ए श्रेणी में पांच करोड़ रुपये, बी में तीन करोड़ और सी में एक करोड़ रुपये दिये जाते थे। महिला क्रिकेट में अब तक रिटेनरशिप फीस 50 लाख, 30 लाख और 10 लाख रुपये थी। पिछले चक्र में 34 खिलाड़ियों को अनुबंध दिये गए थे लेकिन इस बार सूची में 30 ही नाम हैं।
किस आधार पर मिलता है सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
नए केंद्रीय अनुबंध संबंधित सत्र में खेले गए मैचों और प्रदर्शन के आधार पर दिये जाते हैं। भारतीय खिलाड़ी को अनुबंध का हिस्सा बनने के लिए एक साल में कम से कम 3 टेस्ट, 8 वनडे या 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलना जरूरी होता है। यह अनुबंध एक अक्टूबर से 30 सितंबर तक के लिए होता है।
घरेलू क्रिकेट खेलना है जरूरी
बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को जारी रखने के लिए खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया है। अगर कोई खिलाड़ी नेशनल टीम का हिस्सा नहीं है और फिट है तो उसे घरेलू क्रिकेट हर हाल में खेलना होगा। नजरअंदाज करने की स्थिति में खिलाड़ी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से निकाल दिया जाएगा। श्रेयस अय्यर और ईशान किशन इस नियम के शिकार हो चुके हैं।
जसप्रीत बुमराह को हुआ दो करोड़ का नुकसान?
जसप्रीत बुमराह जारी केन्द्रीय अनुबंध से पहले ग्रेड ए प्लस का हिस्सा थे, जिसे अनुबंध के तहत सात करोड़ रुपये मिलते थे। हालांकि इस बार बोर्ड ने इसे हटा दिया है, क्योंकि धोनी के सुझाव पर प्रशासकों की समिति ने ए प्लस ग्रेड की शुरूआत की थी और इसमें अब तक कोहली, रोहित, जडेजा और बुमराह बने हुए थे। लेकिन क्योंकि रोहित, कोहली दो फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, जबकि जडेजा टी20 से रिटायर हो चुके हैं, ऐसे में बोर्ड ने ए प्लस कैटेगरी को खत्म करने का फैसला किया। हालांकि इससे सबसे ज्यादा नुकसान जसप्रीत बुमराह को हुआ, जोकि नियमित तीनों फॉर्मेट का हिस्सा रहे हैं, ऐसे में बुमराह के नुकसान की भरपाई के लिए बोर्ड दो करोड़ मुआवजा देने का विचार कर रहा है।
टीम इंडिया सालाना केंद्रीय अनुबंध (अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 )
ग्रेड ए : शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा
ग्रेड बी : वॉशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर
ग्रेड सी : अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरूण चक्रवर्ती, नीतिश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साइ सुदर्शन, रवि बिश्नोई, रूतुराज गायकवाड़
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



