Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़BCCI Backed Rishabh Pant Retains ODI Spot Over In Form Ishan kishan and dhruv Jurel in vht for nz odi
चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत पर जताया भरोसा, दमदार प्रदर्शन कर रहे जुरेल-किशन को नहीं दिया भाव

चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत पर जताया भरोसा, दमदार प्रदर्शन कर रहे जुरेल-किशन को नहीं दिया भाव

संक्षेप:

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने अनुभवी ऋषभ पंत पर अपना भरोसा बरकरार रखा है। हालांकि उन्हें घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर रहे ध्रुव जुरेल और ईशान किशन से सीधी टक्कर मिल रही है।

Jan 03, 2026 07:35 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम का ऐलान हुआ है। श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हुई है। वहीं दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान शानदार शतक बनाने के बावजूद ऋतुराज गायकवाड़ को चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज किया। वहीं टीम चयन से पहले ऋषभ पंत के नाम को लेकर काफी चर्चा थी। खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत टीम से बाहर होने की कगार पर थे और उन्हें घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन और ध्रुव जुरेल से सीधी टक्कर मिल रही थी। हालांकि चयनकर्ताओं ने पंत पर भरोसा जताया है और उन्हें इन दोनों विकेटकीपर से पहले मौका दिया है। तीनों विकेटकीपर बल्लेबाजों के प्रदर्शन की तुलना की जाए तो ध्रुव जुरेल ने अपने परफॉर्मेंस से प्रभावित किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऋषभ पंत ने चयनकर्ताओं का जीता विश्वास

ऋषभ पंत ने अटकलों के बावजूद टीम में दूसरे विकेटकीपर के रूप में अपनी जगह बरकरार रखी है। पिछली सीरीज में टीम का हिस्सा रहे तिलक वर्मा और ध्रुव जुरेल सीनियर खिलाड़ियों के चोट से वापसी करने के कारण टीम से बाहर हो गये हैं। ऋषभ पंत को पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। इस समय वह हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी कर रहे हैं लेकिन उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकल रहे हैं। ऋषभ पंत के प्रदर्शन की बात करें तो विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने पांच मैचों में 62.67 के औसत से 188 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने आंध्र के खिलाफ 5, गुजरात के खिलाफ 70, सौराष्ट्र मैच में 22 और उडीसा के खिलाफ 24 रन का योगदान दिया। शनिवार को सर्विसेज के खिलाफ उन्होंने नाबाद 67 रन बनाए।

ध्रुव जुरेल ने मचाया धमाल

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तरप्रदेश के लिए खेल रहे हैं और लगातार मैचों में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए ध्रुव जुरेल ने बड़ौदा के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली। जुरेल ने मात्र 101 गेंदों में नाबाद 160 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 8 छक्के शामिल थे। जुरेल ने इस सीजन में लगातार तीन मैचों में 50+ स्कोर (80, 67, और 160*) बनाकर अपनी दावेदारी सबसे मजबूत कर ली है। ध्रुव जुरेल ने पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ 80 रन ठोके, इसके बाद चंडीगढ़ के खिलाफ 67 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। बड़ौदा के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 160 रन बनाए। असम के खिलाफ 17 रन बनाए। वहीं जम्मू और कश्मीर मैच में 62 गेंद में 52 रन की पारी खेली।

ये भी पढ़ें:PAK की तरह बांग्लादेशी खिलाड़ी भी IPL के लिए तरसेंगे, BCCI ने दे दिया बड़ा हिंट

ईशान किशन ने टी20 टीम में मारी एंट्री

ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत टी20 टीम में जगह बनाई। वह आगामी टी20 विश्व कप के लिए भी टीम में चुने गए हैं। पिछले साल उनकी कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस दौरान ईशान किशन ने टूर्नामेंट में दमदार शतक लगाए थे। वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनके बल्ले से रन निकले हैं। ईशान किशन झारखंड के कप्तान हैं और इस टूर्नामेंट में आक्रामक बल्लेबाजी से चर्चा में हैं। ग्रुप स्टेज के शुरुआती दो मैचों में 146 रन बनाए हैं। उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ मुकाबले में 33 गेंदों में शतक पूरा किया था। 39 गेंद में 14 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 125 रन बनाए थे। वहीं केरल के खिलाफ मैच में सिर्फ 21 रन ही बना सके।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |