BCCI ने किया WPL 2027 शेड्यूल का ऐलान, इन दो शहरों में होंगे मैच; RCB की पहली टक्कर MI से

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

WPL 2027 Full Schedule: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 के शेड्यूल की घोषणा हो गई है। सीचन के कुल 22 मैच दो शहरों में आयोजित होंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) डिफेंडिंग चैंपियन है।

RCB
आरसीबी (फाइल फोटो)

बीसीसीआई ने बुधवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया। डब्ल्यूपीएल का पांचवां सीजन अगले साल 14 जनवरी को शुरू होगा। पांच टीमों वाले टूर्नामेंट का आयोजन वडोदरा और मुंबई में होगा। कुल 22 मैच होंगे। वडोदरा और मुंबई में 11-11 मैच होंगे। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच सीजन का पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होंगे।

वडोदरा में 24 जनवरी तक होंगे मैच

वडोदरा में 24 जनवरी तक मैच होंगे। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच 26 जनवरी से आयोजित होंगे। मुंबई में 5 फरवरी को एलमिनेटर और 27 फरवरी को फाइनल होगा। आरसीबी ने पिछली बार दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को हराकर डब्ल्यूपीएल का दूसरा खिताब जीता था। एमआई भी डब्ल्यूपीएल दो बार ट्रॉफी जीत चुकी है। डीसी ने पिछले चार सीजन में हार बार फाइनल में एंट्री की लेकिन ट्रॉफी नसीब नहीं हुई। डीसी आगामी सीजन में 16 जनवरी को अपने अभियान का आगाज करेगी। उसकी पहले भिड़ंत आरसीबी से होगी।

यहां देखिए WPL 2027 का फुल शेड्यूल

1. गुरुवार 14 जनवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई इंडियंस, वडोदरा

2. शुक्रवार 15 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स यूपी वॉरियर्स, वडोदरा

3. शनिवार 16 जनवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा

4. रविवार 17 जनवरी 2027 यूपी वॉरियर्स मुंबई इंडियंस, वडोदरा

5. सोमवार 18 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा

6. मंगलवार 19 जनवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यूपी वॉरियर्स, वडोदरा

7. बुधवार 20 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स मुंबई इंडियंस, वडोदरा

8. गुरुवार 21 जनवरी 2027 यूपी वॉरियर्स दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा

9. शुक्रवार 22 जनवरी 2027 गुजरात जायंट्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा

10. शनिवार 23 जनवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस, वडोदरा

11. रविवार 24 जनवरी 2027 यूपी वॉरियर्स गुजरात जायंट्स, वडोदरा

12. मंगलवार 26 जनवरी 2027 मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई

13. बुधवार 27 जनवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स गुजरात जायंट्स, मुंबई

14. गुरुवार 28 जनवरी 2027 मुंबई इंडियंस यूपी वॉरियर्स, मुंबई

15. शुक्रवार 29 जनवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई

16. शनिवार 30 जनवरी 2027 मुंबई इंडियंस गुजरात जायंट्स, मुंबई

17. रविवार 31 जनवरी 2027 यूपी वॉरियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई

18. सोमवार 01 फरवरी 2027 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई

19. मंगलवार 02 फरवरी 2027 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात जायंट्स, मुंबई

20. बुधवार 03 फरवरी 2027 दिल्ली कैपिटल्स यूपी वॉरियर्स, मुंबई

21. शुक्रवार 05 फरवरी 2027 एलिमिनेटर, मुंबई

22. रविवार 07 फरवरी 2027 फाइनल, मुंबई

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़BCCI ने किया WPL 2027 शेड्यूल का ऐलान, RCB की पहली टक्कर MI से होगी