Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़BCCI Announces t20i Squad Changes Ravi Bishnoi and Shreyas Iyer In Washington Sundar Out for New Zealand T20s
भारतीय टी20 स्क्वॉड में हुआ बड़ा बदलाव, श्रेयस-बिश्नोई की हुई एंट्री, वॉशिंगटन सुंदर हुए बाहर

भारतीय टी20 स्क्वॉड में हुआ बड़ा बदलाव, श्रेयस-बिश्नोई की हुई एंट्री, वॉशिंगटन सुंदर हुए बाहर

संक्षेप:

बीसीसीआई ने आगामी न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए चुनी गई स्क्वॉड में बदलाव किया है। वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह रवि बिश्नोई को शामिल किया गया है, श्रेयस अय्यर को भी टीम में जोड़ा गया है।

Jan 16, 2026 11:32 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया है। स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को चोटिल तिलक वर्मा की जगह टीम में शामिल किया गया है। श्रेयस को शुरुआती तीन मैचों के लिए तिलक वर्मा की जगह टीम में जगह दी गई है। वहीं रवि बिश्नोई को वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में चुना गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ‘साइड स्ट्रेन’ की चोट के कारण 21 जनवरी से शुरू होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। सुंदर को यह चोट वडोदरा में खेले गए पहले वनडे के दौरान लगी थी। बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, सुंदर की चोट काफी गंभीर है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। सुंदर इससे पहले वनडे सीरीज के बाकी मैचों से भी बाहर हो गए थे, जहां उनकी जगह आयुष बडोनी को शामिल किया गया था।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वॉशिंगटन की चोट को "बाईं निचली पसली में अचानक हुई तकलीफ" बताया है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे विश्व कप तक पूरी तरह फिट हो पाएंगे या नहीं। भारत को टी-20 विश्व कप के उद्घाटन मैच में मुंबई में अमेरिका से भिड़ना है।

न्यूजीलैंड के विरुद्ध टी-20 सीरीज में वॉशिंगटन की गैरमौजूदगी को लेकर भारतीय खेमा चिंतित नहीं है। अगले हफ्ते कई ऑलराउंडर टीम से जुड़ने वाले हैं, जिनमें हार्दिक पंड्या, अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे शामिल हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल की भी वापसी हो रही है, जो न्यूजीलैंड सीरीज और टी-20 विश्व कप दोनों में उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। हालांकि टीम को एक और झटका लगा है। वॉशिंगटन के अलावा तिलक वर्मा भी ग्रोइन इंजरी की सर्जरी के बाद शुरुआती तीन टी-20 मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें:रिजवान के बाद बाबर की बेइज्जती, स्मिथ की इस हरकत पर आगबबूला हुए पाक क्रिकेटर

लंबे समय से छोटे फॉर्मेट की टीम से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर की वापसी मध्यक्रम को स्थिरता देगी। हाल ही में घरेलू क्रिकेट में उनके अच्छे फॉर्म को देखते हुए उन्हें यह मौका मिला है। दुनिया के बेहतरीन टी20 स्पिनर्स में शुमार बिश्नोई को सुंदर के विकल्प के तौर पर शामिल किया गया है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा, ‘‘ऑलराउंडर (वाशिंगटन) न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। पुरुष चयन समिति ने रवि बिश्नोई को उनके स्थान पर नामित किया है। ’’ बिश्नोई ने 42 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 61 विकेट लिए हैं जिनमें से आखिरी मैच फरवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

भारतीय टी20 टीम (एआई से तैयार इन्फोग्राफ)

बीसीसीआई ने कहा, ‘‘वॉशिंगटन सुंदर ने 11 जनवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान गेंदबाजी करते समय पसली के क्षेत्र में तेज दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उनका स्कैन कराया गया। ’’ वॉशिंगटन अब ठीक होने के लिए बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ जाएंगे।

इसमें कहा गया, ‘‘इसके बाद एक विशेषज्ञ से व्यक्तिगत रूप से सलाह ली गई। उन्हें ‘साइड स्ट्रेन’ का पता चला है और उन्हें कुछ दिनों के आराम की सलाह दी गई है जिसके बाद वह अपनी चोट के आगे के इलाज के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे। ’’

भारत की T20I टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन T20I), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, इशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।