Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़bcci announces India squad for ODI series against New Zealand shreyas iyer make come back
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, श्रेयस की हुई वापसी

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, श्रेयस की हुई वापसी

संक्षेप:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। साल 2026 की पहली घरेलू सीरीज में कई बड़े सितारों की वापसी हुई है, तो वहीं कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

Jan 03, 2026 05:18 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए 15-सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया। श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है, जोकि चोट के कारण टीम से बाहर थे। हालांकि मेडिकल टीम से परमिशन मिलने के बाद ही वह अंतिम-11 का हिस्सा बन सकेंगे। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम में जगह दी है। हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट नहीं है और टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उन्हें टीम में मौका नहीं दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मोहम्मद सिराज को परिस्थितियों के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया था। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विदेशी सीरीज में टीम का हिस्सा थे लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। हालांकि चयनकर्ताओं ने अब इस गेंदबाज पर भरोसा जताया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर मौका नहीं दिया गया है। वह चोट से वापसी के बाद बंगाल के लिए सभी प्रारूपों में खेल रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिहाज से उनका समय अब बीत चुका है।

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के चयन को मंजूरी नहीं मिली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सीओई ने मैच में 10 ओवर डाल पाने में असमर्थता के लिए हार्दिक को मंजूरी नहीं दी है। उन्हें आगामी टी-20 विश्वकप को ध्यान में रखते हुए नहीं चुना गया है। स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को उनके हाल के शानदार फॉर्म को देखते हुए टीम में बरकरार रखा गया है। श्रेयस अय्यर की उपलब्धता बीसीसीआई के सीओई की फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी।

श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने शर्त के साथ क्लीयरेंस दी है और वह विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के अगले राउंड के मैच में खेलते हुए दिख सकते हैं। 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान अय्यर की पसलियों में चोट आई थी और अंदरूनी रक्तस्राव के कारण उन्हें सिडनी के हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा था। एलेक्स कैरी का पॉइंट की तरफ पीछे जाकर कैच लेते हुए अय्यर को चोट लगी थी और तुरंत ही उन्होंने अपनी पसलियां पकड़ ली थी। उसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और वह बल्लेबाजी के लिए नहीं आए थे।

ये भी पढ़ें:PAK की तरह बांग्लादेशी खिलाड़ी भी IPL के लिए तरसेंगे, BCCI ने दे दिया बड़ा हिंट

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप, यशस्वी जयसवाल

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |