न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने दो ODI मैचों के कप्तान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है। पांच मैचों की वनडे सीरीज में शुरुआती 3 मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे, शेष दो मैचों में श्रेयस अय्यर टीम के कप्तान होंगे। देखिए चुने गए खिलाड़ियों के नाम।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है। भारत न्यूजीलैंड में पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा और उसके बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। पहले तीन वनडे के लिए शुभमन गिल को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। शेष दो वनडे मैचों के लिए शुभमन गिल को आराम देकर श्रेयस अय्यर को कप्तानी दी गई है। ये दोनों सीरीज नवंबर में खेली जाएंगी। वनडे सीरीज चार नवंबर से होगी, जबकि टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से खेली जाएगी।
शुक्रवार (16 अक्टूबर) को बीसीसीआई द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया "पुरुष चयन समिति ने न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीमों की घोषणा कर दी है। टी20 सीरीज के समापन के बाद भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगा।"
शुभमन गिल और लोकेश राहुल समेत चार खिलाड़ियों को आखिरी दो वनडे मैचों के लिए आराम दिया गया है। अन्य दो प्लेयर प्रसिद्ध कृष्णा और अंशुल कंबोज हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये चारों खिलाड़ी टेस्ट टीम का अभिन्न हिस्सा हैं। शुभमन गिल की अनुपस्थिति में श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे। आखिरी के दो मैचों के लिए तिलक वर्मा टीम में जगह दी गई है। ईशान किशन विकेटकीपर बल्लेबाज होने के साथ- साथ श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के कारण टीम के उप-कप्तान होंगे। प्रसिद्ध कृष्णा के नाम के आगे स्टार लगा हुआ है इसका सीधा मतलब यह है कि पहले तीन वनडे मैचों के लिए उन्हें पहले अपनी फिटनेस पास करनी होगी तब वे भारतीय स्क्वॉड और प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे। यानी आखिरी के दो मैचों में आराम के साथ-साथ यह भी शंका है कि वे शायद पहले तीन वनडे मैच भी ना खेल पाएं। आखिरी दो मैचों के लिए केएल राहुल के स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में कुमार कुशाग्र को टीम में जगह दी गई है। यश ठाकुर भी गेंदबाजी लाइअप का हिस्सा हैं, वे प्रसिद्ध कृष्णा को रिप्लेस करेंगे। औकिब नबी भी आखिरी दो वनडे मैचों में अंशुल कंबोज को आराम दिए जाने के कारण भारतीय टीम का हिस्सा हैं। यशस्वी जायसवाल को इस मतरबा वनडे टीम में नहीं चुना गया है। जडेजा को वनडे टीम में नहीं शामिल किया गया है।
पहले तीन वनडे के लिए भारत की वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव।
नोट- प्रसिद्ध कृष्णा पूरी तरह फिट नहीं हैं उन्हें फिटनेस टेस्ट देना होगा।
चार प्लेयर्स को आखिरी दो वनडे मैचों के लिए आराम दिया गया है। शुभमन गिल, केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा और अंशुल कंबोज। शुभमन गिल की जगह टीम में तिलक वर्मा को शामिल किया गया है। केएल राहुल की जगह कुमार कुशाग्र को। अंशुक कंबोज के स्थान पर औकिब नबी डार को और प्रसिद्ध कृष्णा के स्थान पर यश ठाकुर को शामिल किया गया है।
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर और उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।
भारत की टेस्ट टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जिम्मेदारी संभालेंगे। नंबर तीन पर देवदत्त पडिक्कल खेल सकते हैं। साई सुदर्शन भी टीम का हिस्सा हैं। नंबर चार पर कप्तान गिल टीम बल्लेबाजी करेंगे। ऋषभ पंत के नाम के आगे स्टार लगा है इसका अर्थ है कि वे पूरी तरह फिट नहीं हैं। फिटनेस पास करने पर ही वे टीम का हिस्सा होंगे। ध्रुव जुरेल दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। रवींद्र जडेजा टेस्ट टीम में शामिल हैं। अंशुल कंबोज टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। यही कारण है कि उन्हें पहले तीन वनडे मैचों के बाद आराम दिया गया है। जसप्रीत बुमराह टेस्ट टीम में शामिल हैं। उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप गेंदबाजी यूनिट में दम भरेंगे। आकाश दीप की लंबे अरसे बाद वापसी हुई है। नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिगंटन सुंदर भारतीय ऑलराउंडर विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। मोहम्मद सिराज भी तेज गेंदबाजी यूनिट में शामिल हैं। एकमात्र विशेषज्ञ स्पिन गेंदबाज टेस्ट टीम में कुलदीप यादव के रूप में शामिल हैं।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
नोट- ऋषभ पंत पूरी तरह फिट नहीं हैं उन्हें फिटनेस टेस्ट देना होगा।


