Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़BCCI announced IPL 2026 auction date and venue All you need to Know
IPL 2026 Auction Date: बीसीसीआई ने किया मिनि ऑक्शन की तारीख का ऐलान, इस दिन 10 टीमें लुटाएंगी 237.55 करोड़

IPL 2026 Auction Date: बीसीसीआई ने किया मिनि ऑक्शन की तारीख का ऐलान, इस दिन 10 टीमें लुटाएंगी 237.55 करोड़

संक्षेप: IPL 2026 Auction Date- बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का ऐलान कर दिया है। इस बार का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होगा। सभी 10 टीमों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है।

Sun, 16 Nov 2025 07:25 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IPL 2026 Auction Date- सभी 10 IPL फ्रेंचाइजियों द्वारा अपने-अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, यानी बीसीसीआई ने आगामी मिनी ऑक्शन की तारीख और वेन्यू से भी पर्दा हटा दिया है। बीसीसीआई ने बताया कि IPL 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होगा। बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि 10 टीमों ने मिलकर कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें 49 विदेशी खिलाड़ी समेत कुछ ट्रेड किए गए खिलाड़ी भी शामिल हैं। आईपीएल 2026 के ऑक्शन के लिए 10 टीमों के पास 77 स्लॉट ही शेष है और सभी टीमों का मिलाकर पर्स 237.55 करोड़ रुपए का है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:संजू सैमसन, धोनी या ऋतुराज; CSK ने बताया IPL 2026 में कौन करेगा कप्तानी?

बीसीसीआई द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन के लिए खिलाड़ी रिटेंशन विंडो 15 नवंबर 2025 को बंद हो गई, जिसमें सभी 10 फ्रेंचाइजी ने नीलामी से पहले अपने रिटेन खिलाड़ियों की पुष्टि की।

टीमों में, कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है, जिसमें 49 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। कुल 77 खिलाड़ी स्लॉट के लिए नीलामी में 237.55 करोड़ रुपये का संयुक्त पर्स उपलब्ध होगा।

प्रत्येक टीम को अधिकतम 25 खिलाड़ियों की टीम रखने की अनुमति के साथ, पंजाब किंग्स ने 21 खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प चुना है, जो 10 फ्रेंचाइजी में सबसे अधिक है, जबकि मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने 20-20 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

ये भी पढ़ें:केकेआर ने छोड़ा रसेल-अय्यर का साथ, CSK ने पलट दी पूरी टीम

आईपीएल प्लेयर नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होगी। चेन्नई सुपर किंग्स के पास अधिकतम नौ उपलब्ध स्लॉट भरने के लिए 43.4 करोड़ रुपये की दूसरी सबसे बड़ी राशि होगी।

बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स इस साल ऑक्शन में सबसे मोटा 64.3 करोड़ रुपए का पर्स लेकर उतरेगी। उन्होंने वेंकटेश अय्यर और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

आईपीएल टीमप्लेयर्स रिटेनविदेशी प्लेयर्सपैसा खर्चकितना है पर्सकितने खिलाड़ी खरीद सकते हैंकितने विदेशी खिलाड़ी खरीद सकते हैं
CSK16481.643.494
DC173103.221.885
GT204112.112.954
KKR12260.764.3136
LSG194102.0522.9564
MI207122.252.7551
PBKS216113.511.542
RCB176108.616.482
RR167108.9516.0591
SRH15699.525.5102
कुल173491012.45237.557731
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |