Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़BCCI add 9 new players to Final IPL 2026 auction list also fix a big error as BBL Contracted Indian was listed as local
IPL 2026 Auction की फाइनल लिस्ट में हुआ बदलाव, BCCI ने सुधारी अपनी ये बड़ी गलती

IPL 2026 Auction की फाइनल लिस्ट में हुआ बदलाव, BCCI ने सुधारी अपनी ये बड़ी गलती

संक्षेप:

IPL 2026 Auction से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से एक बड़ी गलती हो गई थी। ऑक्शन में शामिल कुछ खिलाड़ियों को अनजाने में फाइनल लिस्ट से बाहर कर दिया था। एक और बड़ी गलती भी बोर्ड ने सुधारी है।

Dec 10, 2025 10:06 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IPL 2026 Auction से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई से एक बड़ी गलती हो गई थी। ऑक्शन में शामिल कुछ खिलाड़ियों को अनजाने में फाइनल लिस्ट से बीसीसीआई ने बाहर कर दिया था। हालांकि, कुछ ही घंटे बाद बीसीसीआई ने अपनी गलती में सुधार किया और 9 नए खिलाड़ियों को फाइनल लिस्ट में जगह दे दी। 350 खिलाड़ियों को ऑक्शन के लिए बीसीसीआई ने फाइनल किया था, जिसमें 9 नए नाम जुड़ने के बाद लिस्ट 359 खिलाड़ियों की हो गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अबू धाबी में 16 दिसंबर होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए 1300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 1000 के करीब खिलाड़ी बाहर कर दिए गए हैं। नए खिलाड़ियों में IPL विनर स्वास्तिक चिकारा, जिन्हें हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिलीज किया है और वीरनदीप सिंह शामिल हैं, जो इस साल के ऑक्शन पूल में एसोसिएट देश (मलेशिया) के एकमात्र खिलाड़ी हैं। जोड़े गए अन्य सात खिलाड़ी त्रिपुरा के ऑलराउंडर मनीषंकर मुरासिंह, चामा मिलिंद (हैदराबाद), के.एल. श्रीजीत (कर्नाटक), एथन बॉश (दक्षिण अफ्रीका), क्रिस ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया), राहुल राज नमला (उत्तराखंड) और विराट सिंह (झारखंड) हैं।

359 खिलाड़ियों की इस फाइनल लिस्ट में 247 खिलाड़ी भारतीय हैं, जबकि 112 ओवरशीज प्लेयर हैं। हालांकि, सिर्फ 77 स्लॉट ही भरे जाने हैं। इस तरह 200 से ज्यादा खिलाड़ी फिर भी अनसोल्ड रहने वाले हैं। इनमें भी 31 विदेशी खिलाड़ी आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में सफल हो सकते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर के पास सबसे ज्यादा 64.30 करोड़ रुपये का पर्स है और उन्हें 13 खिलाड़ियों की जगह भरनी है, उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.4 करोड़ रुपये हैं। उनके पास 9 स्लॉट खाली हैं।

बीसीसीआई की ओर से एक और गलती ये हुई थी कि दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी को बोर्ड ने इंडियन अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर फाइनल लिस्ट में जगह दी थी, लेकिन वे अब ऑस्ट्रेलिया में सेटल हो चुके हैं और वहां के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। ऐसे में उनकी कैटेगरी ऑस्ट्रेलियन अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर बदली गई है, जो पहले इंडियन अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर थी। निखिल चौधरी बिग बैश लीग में खेल चुके हैं।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |