ICC से हर खिलाड़ी, कोच, स्टाफ की सुरक्षा की गारंटी चाहता है बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड

Jan 09, 2026 08:43 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बीसीबी वर्ल्ड कप के दौरान अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ भारत आने वाले टीम के सभी मेंबर्स की निजी सुरक्षा के लिए आश्वासन मांग रहा है। यानी बोर्ड सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि कोच, सपोर्ट स्टाफ, अधिकारी सभी की निजी सुरक्षा की गारंटी और जवाबदेही आईसीसी को सुनिश्चित करने को लेकर अड़ा हुआ है।

ICC से हर खिलाड़ी, कोच, स्टाफ की सुरक्षा की गारंटी चाहता है बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड

7 फरवरी से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और आईसीसी (ICC) के बीच सुरक्षा को लेकर उपजा विवाद अब गंभीर मोड़ ले चुका है। यह विवाद मूल रूप से मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने को लेकर शुरू हुआ था, जो अब टीम की भारत यात्रा पर संशय तक पहुंच गया है।

NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीबी केवल अपने खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि भारत आने वाले पूरे दल जिसमें कोच, सपोर्ट स्टाफ और अधिकारी भी शामिल हैं के लिए निजी सुरक्षा की लिखित गारंटी की मांग कर रहा है। NDTV को मिली ताजा जानकारी के मुताबिक सूत्र कहते हैं कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड वर्ल्ड कप के दौरान अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ भारत आने वाले टीम के सभी मेंबर्स की निजी सुरक्षा के लिए आश्वासन मांग रहा है। यानी बोर्ड सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि कोच, सपोर्ट स्टाफ, अधिकारी सभी की निजी सुरक्षा की गारंटी और जवाबदेही आईसीसी को सुनिश्चित करने को लेकर अड़ा हुआ है। इसका मतलब यह भी कि बांग्लादेश की टीम भारत में विश्व कप खेलने के लिए तभी राजी होगी, जब उसे आईसीसी मांगी गई सुरक्षा की गारंटी दे देता है।

बता दें कि बीते दिनों सुरक्षा चिंताओं और भारत यात्रा को लेकर अपनी 'असहजता' का हवाला देते हुए बीसीबी ने आईसीसी को औपचारिक पत्र लिखकर अपने मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने का अनुरोध किया था। हालांकि, आईसीसी के लिए इस मांग को पूरा करना व्यावहारिक रूप से बहुत कठिन है क्योंकि टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम तय हो चुका है और ब्रॉडकास्टर्स के साथ व्यावसायिक प्रतिबद्धताएं जुड़ी हुई हैं। आईसीसी का मानना है कि अंतिम समय में वेन्यू बदलना न केवल लॉजिस्टिक्स के लिहाज से एक बड़ी चुनौती होगी, बल्कि यह बेहद खर्चीला भी साबित होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी ने बांग्लादेश की इस मांग को फिलहाल खारिज कर दिया है और चेतावनी दी है कि भारत की यात्रा न करने की स्थिति में टीम को अपने अंक गंवाने पड़ सकते हैं।

गौरतलब है कि बांग्लादेश के सभी मैच भारत में निर्धारित हैं। टीम को अपने तीन मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान पर खेलने हैं जबकि उसका एक मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में प्रस्तावित है। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड शेड्यूल जारी होने के बाद हालिया विवाद के कारण मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग कर रहा है, जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;