Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़BCB chief Aminul Islam says We are not communicating with BCCI because this is an ICC event
T20 World Cup को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का बयान- हम BCCI से बात नहीं कर रहे, क्योंकि…

T20 World Cup को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का बयान- हम BCCI से बात नहीं कर रहे, क्योंकि…

संक्षेप:

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम का बयान टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर आया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि वे ICC से मिलने वाले जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेंगे कि टी20 विश्व कप का क्या करना है।

Jan 06, 2026 07:19 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 के लिए टीम को भारत नहीं भेजे जाने को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का बयान आया है। बीसीबी के चेयरमैन अमीनुल इस्लाम ने सोमवार 5 जनवरी को कहा है कि वे ICC से मिलने वाले जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि उनकी बात इस मसले पर बीसीसीआई से नहीं हो रही है। BCB ने ICC से अनुरोध किया है कि उनके T20 वर्ल्ड कप मैच भारत से बाहर शिफ्ट किए जाएं। उन्होंने इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के निर्देश पर उनके प्रमुख गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल से बाहर कर दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अमीनुल इस्लाम ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "आप जानते हैं कि हमने यह फैसला लेने से पहले क्रिकेट बोर्ड के सभी डायरेक्टर्स के साथ दो मीटिंग की थीं और इस समय हमें अपनी टीम को T20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत भेजना सुरक्षित नहीं लग रहा है। इसलिए हमने ICC को एक लेटर लिखा और उस लेटर में हमने साफ-साफ बताया कि हम क्या कहना चाहते हैं, क्योंकि हमारे लिए सुरक्षा एक बड़ी चिंता का विषय थी और हम उसी पर ध्यान दे रहे हैं। हमने ICC को एक ईमेल भेजा है और हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही हमारे साथ एक मीटिंग करेंगे, जिसमें हम अपनी चिंता बताएंगे।"

बीसीबी के चेयरमैन ने आगे बताया, "हमारा अगला कदम क्या होगा, यह हमारे भेजे गए ईमेल के जवाब पर निर्भर करेगा। हमें नहीं पता कि (ICC से) क्या फीडबैक आएगा, लेकिन हमने जो शर्तें दी हैं, वे MPO के दायरे में हैं। हम BCCI से बात नहीं कर रहे हैं, क्योंकि यह ICC का इवेंट है। हम ICC से बात कर रहे हैं।"

सितंबर 2026 में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने यहां भारत को सीमित ओवरों की सीरीज के लिए बुलाना चाहता है, लेकिन इस पर भी अब संदेह के बादल हैं। अमीनुल ने कहा, “देखिए, दोनों देशों के बीच क्रिकेट (भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध), जैसे बाइलेटरल सीरीज खेलना या वर्ल्ड कप में खेलना, एक बात है और सुरक्षा की चिंता दूसरी बात है। इसलिए अभी हम वर्ल्ड कप के मुद्दे (सुरक्षा) के बारे में सोच रहे हैं।” बांग्लादेश ने अपने यहां IPL को भी बैन कर दिया है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।