भारत में खेला जाएगा BBL मैच? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का हैरतअंगेज प्लान, इस शहर पर है नजर

Feb 17, 2026 08:29 pm ISTMd.Akram मेलबर्न, भाषा
share Share
Follow Us on

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एक हैरतअंगेज प्लान बना रहा है। सीए भारतीय सरजमीं पर बीबीएल मैच का आयोजन करना चाहता है। पर्थ स्कोर्चर्स भारत में खेलने के लिए उपयुक्त टीम मानी जा रही है।

भारत में खेला जाएगा BBL मैच? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का हैरतअंगेज प्लान, इस शहर पर है नजर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) अगले सत्र में बिग बैश लीग (बीबीएल) का एक मुकाबला भारत में आयोजित करने पर विचार कर रहा है, ताकि यहां के आकर्षक और मुनाफे वाले बाजार में अपनी पैठ मजबूत कर सके। यह दावा स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में किया गया।'सेन क्रिकेट' की रिपोर्ट के अनुसार, सीए की यह पहल व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत बीबीएल को भारतीय बाजार से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

माना जा रहा है कि लीग की आठ फ्रेंचाइजियों में से कम से कम दो की संभावित बिक्री से पहले यह कदम उठाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सीए के दो वरिष्ठ अधिकारी हाल ही में भारत आए थे ताकि यहां मैच आयोजित करने की संभावना पर चर्चा की जा सके। चेन्नई संभावित मेजबान शहर के रूप में उभरकर सामने आया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 'बिजनेस ऑपरेशंस' प्रमुख फिल रिग्बी और प्रतियोगिता विकास एवं रणनीति प्रमुख मार्गोट हार्ले भारत पहुंचे जहां विदेशी धरती पर मैच आयोजित करने की लॉजिस्टिक्स पर बातचीत हुई है। रिपोर्ट के अनुसार पर्थ स्कोर्चर्स भारत में खेलने के लिए उपयुक्त टीम मानी जा रही है। पर्थ का 'टाइमजोन' भारत के लिए उपयुक्त है और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ ( वाका) फ्रेंचाइजी में निवेश के लिए भारतीय उद्योगपतियों से बातचीत चल रही है।

रिपोर्ट में हालांकि यह भी स्पष्ट किया गया है कि समझौता अभी अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है, क्योंकि इसके लिए प्रसारक और बीसीसीआई सहित विभिन्न हितधारकों की मंजूरी की जरूरत होगी। बिग बैश लीग विश्व की प्रमुख टी20 लीगों में गिनी जाती है। पर्थ स्कोचर्स अब तक छह बार खिताब जीतकर लीग की सबसे सफल टीम रही है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;