ऑस्ट्रेलिया में फैंस के लिए बनाया गया खास नियम, मैच की बॉल को घर ले जा सकते हैं फैंस; ये है शर्त
ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट फैंस के लिए बिग बैश लीग के मेंस और वुमेंस एडिशन के लिए खास नियम बनाया गया है। अगर फैंस ने गेंद को कैच किया या पकड़ा तो वे उस बॉल को घर ले जा सकते हैं। इसमें एक शर्त जरूर है।

क्रिकेट फैंस मोटी रकम देकर मैच की टिकट खरीदते हैं। वे सिर्फ स्टेडियम में बैठकर मैच का लुत्फ उठाते हैं। फ्री में उनको सिर्फ पानी पीने को मिलता है। क्रिकेट फैंस कुछ भी स्टेडियम से लेकर नहीं आ सकते और मैच से जुड़ी चीजें तो वे किसी भी कीमत पर नहीं ला सकते, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अब एक खास नियम क्रिकेट फैंस के लिए लागू करने का फैसला किया है, जिसमें क्रिकेट फैंस को करीब 20 हजार की कीमत वाली बॉल फ्री में घर लाने के लिए मिल सकती है। इसमें सिर्फ एक ही शर्त है, उसके बारे में जान लीजिए।
दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के मेंस एंड वुमेंस एडिशन के लिए एक स्पेशल रूल लाने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि अगर बीबीएल और डब्ल्यूबीबीएल के मैच की किसी भी पारी में पहले ओवर में अगर गेंद फैंस के पास जाती है और जो फैन उसे पकड़ता है, वह गेंद को अपने साथ अपने घर लेकर जा सकता है। फैन चाहे गेंद को कैच पकड़े या फिर चौका या छक्का जाने पर गेंद उसके पास जाए तो उस गेंद को वह अपने साथ लेकर जा सकता है। अभी तक नियम ये था कि फैन्स को गेंद वापसी करनी होती थी, लेकिन बीबीएल और डब्ल्यूबीबीएल में पहले ओवर में अब ऐसा देखने को नहीं मिलेगा।
अब आप सोच रहे होंगे कि सिर्फ पहले ओवर के लिए ये रूल क्यों है तो इसका जवाब है कि उस समय गेंद नई होती है। अगर उसके बाद के ओवर में गेंद को फैन्स लेंगे तो फिर नई गेंद लाई जाएगी, जिससे सामने टीम को फायदा या नुकसान हो सकता है, क्योंकि नई गेंद आपको आसानी से मिल जाएगी, लेकिन उदाहरण के तौर पर अगर 10वें ओवर पुरानी गेंद वापसी नहीं मिलेगी तो फिर 10 ओवर पुरानी गेंद आसानी से नहीं मिलेगी। इसी से बचने के लिए सिर्फ पहले ओवर के लिए ये नियम लागू किया है।
20 हजार है बॉल की कीमत
बीबीएल या अन्य किसी प्रीमियर व्हाइट बॉल टूर्नामेंट में जिस गेंद का इस्तेमाल होता है वह कूकाबुर्रा की गेंद होती है। कूकाबुर्रा की व्हाइट बॉल की कीमत करीब 20 हजार रुपये है। किसी भी मैच की पहली पारी में अगर किसी फैन को वह गेंद मिल गई तो उसकी बल्ले-बल्ले हो जाएगी, क्योंकि उसको 20 हजार रुपये की बॉल फ्री में मिल जाएगी, जो एक गेंद से लेकर 6 गेंद पुरानी हो सकती है, क्योंकि ओवर में 6 ही गेंद होती हैं।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें




