रोहित- विराट शुभमन गिल से पीछे, जो रूट और डैरिल मिचेल के बीच नंबर 1 की जंग, 2025 से ODI मे सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर्स

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

साल 2025 से लेकर अब तक वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचेल और जो रूट के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। विराट कोहली, शुभमन गिल और रोहित शर्मा भी शामिल हैं।

virat kohli shubman gill and rohit sharma

साल 2025 से लेकर अब तक वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचेल और जो रूट के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सूची में टॉप-5 में शामिल तो हैं, लेकिन वे शुभमन गिल से भी पीछे हैं। गिल ने 2025 से लेकर अब तक वनडे क्रिकेट में शानदार फॉर्म दिखाई है। हालांकि, इसके बावजूद वह जो रूट और डैरिल मिचेल की क्लास को पीछे नहीं कर पाए हैं।

वनडे क्रिकेट में 2025 से लेकर अब तक सर्वाधिक रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल नंबर वन की पोजिशन पर हैं। उन्होंने इस टाइम ड्यूरेशन में कुल 1234 रन 64.94 की औसत से बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 8 अर्धशतक और 3 शतक निकले हैं। डैरिल मिचेल जो रूट से सिर्फ चार रन आगे हैं, लेकिन जहां औसत की बात आती है तो मिचेल रूट से पीछे नजर आते हैं। रूट इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2025 से लेकर अब तक वनडे क्रिकेट में कुल 1230 रन 76.87 की औसत से बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 8 अर्धशतक और चार शतक निकले हैं। रूट की 76.87 की कमाल की औसत उनकी क्लास की कहानी बयां करती है।

साल 2025 से लेकर अब तक पुरुष वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में टॉप-5 में तीन भारतीय बल्लेबाज भी हैं। डैरिल मिचेल और जो रूट के बाद इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का नाम है। उन्होंने 2025 से अब तक वनडे क्रिकेट में कुल 974 रन 64.93 की औसत के साथ बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक और तीन शतक निकले हैं। सूची में चौथे स्थान पर चेज मास्टर, रन मशीन, क्रिकेट के किंग आदि संज्ञाओं से जाने- पहचाने जाने वाले विराट कोहली का नाम है। कोहली ने 2025 से लेकर अब तक वनडे क्रिकेट में कुल 961 रन 64.06 की औसत के साथ बनाए हैं। उनके बल्ले से 6 अर्धशतक और चार शतक निकले हैं। रोहित शर्मा ने इस दौरान कुल 891 रन 42.42 की औसत से बनाए हैं। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक और 2 शतक निकले हैं।

2025 से अब तक वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट

डैरिल मिचेल- 1234

जो रूट- 1230

शुभमन गिल- 974 (भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान)

विराट कोहली- 961

रोहित शर्मा- 891

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।