Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Basit Ali Picks his Champions Trophy Playing X no one from Not a single player from Pakistan Rohit Sharma Named Captain
पाकिस्तानी दिग्गज ने चुनी चैंपियंस ट्रॉफी की प्लेइंग XI, एक भी अपने देश का नहीं; ICC को दिखाया आइना

पाकिस्तानी दिग्गज ने चुनी चैंपियंस ट्रॉफी की प्लेइंग XI, एक भी अपने देश का नहीं; ICC को दिखाया आइना

संक्षेप:

  • Basit Ali Picks Champions Trophy Playing XI: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने टीम में 6 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया।

Wed, 12 March 2025 06:22 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अजेय रहते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया। पाकिस्तान टूर्नामेंट का मेजबान था लेकिन भारत ने हाइब्रिड मॉडल के तहत अपने सभी मैच दुबई में खेले। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है। उनकी टीम में एक भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं हैं। बासित ने 6 भारतीय, चार न्यूजीलैंड और एक अफगानिस्तान के खिलाड़ी को जगह दी है। उन्होंने रोहित को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। बासित ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को आइना दिखाया है। दरअसल, आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ का कप्तान रोहित को नहीं बल्कि मिचेल सैंटनर को बनाया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

'नंबर 3 पर सिर्फ एक बंदा है'

बासित ने अपने यूट्यूब चैनल कहा, ''मैंने अपनी प्लेइंग इलेवन बनाई है। मैंने दुबई में के प्रदर्शनों को देखकर टीम बनाई है। माना कि गद्दाफी स्टेडियम में बड़ी परफॉर्मेंस हुई हैं लेकिन मैंने वही इलेवन है जो मुझे सही लगी। आपक पसंद आए तो ठीक नहीं आए तो माफ कर दीजिएगा। मैं आईसीसी द्वारा बनाई गई इलेवन पर नहीं जाऊंगा। मेरे कप्तान रोहित शर्मा हैं। उन्होंने कप्तान के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया है और फाइनल में उनकी 76 रन की पारी ने मैच को एकतरफा बना दिया। रचिन रविंद्र दूसरे नंबर पर हैं। दो सेंचुरी लगाना बड़ी बात है। नंबर 3 पर सिर्फ एक बंदा है - विराट कोहली। कोहली ने जो पारियां खेलीं, उन्होंने बता दिया बैटिंग किसे बोलेते हैं। उन्होंने गजब की कलाकारी दिखाई है। सिर्फ खेलने वाला ही समझ सकता है कि वह कैसे खेले?''

ये भी पढ़ें:ICC ने घोषित की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, रोहित का काटा पत्ता

'अय्यर ने जीत में भूमिका निभाई'

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ''मैंने श्रेयस अय्यर को नंबर 4 पर रखा है। उन्होंने बहुत इम्प्रूव किया है। उनकी बैटिंग ने भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। वह सेमीफाइनल और फाइनल में बहुत अच्छा खेले। पांचवें नंबर पर केएल राहुल हैं। विकेटकीपर और कंप्लीट बल्लेबाज। छठे नंबर पर बेस्ट फील्डर ग्लेन फिलिप्स हैं। वह खतरनाक गेंदबाज और बल्लेबाज भी हैं। अजमतुल्लाह उमरजई सातवें नंबर पर हैं। उन्होंने दिखाया कि वह आने वाले समय के एक शानदार ऑलराउंडर हैं।

ये भी पढ़ें:रोहित ब्रिगेड की दुबई में 'दबंगई', भारत ने 12 साल बाद जीती चैंपियंस ट्रॉफी

वरुण चक्रवर्ती को किया शामिल

बासित ने आगे कहा, “नंबर आठ पर दो हैं- अक्षर पटेल और मिचेल सैंटनर। मेरा 70 प्रतिशत वोट सैंटनर के लिए है और 30 प्रतिशत अक्षर के लिए। मैट हेनरी नंबर 9 पर हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, वह फाइल नहीं खेले। मोहम्मजद शमी दसवें नंबर पर पर हैं। वह चोट से उबरकर आए हैं। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप कप की तरह यहां भी अच्छी गेंदबाजी की। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 11वें नंबर पर हैं। वह दो मैचों के बाद खेले और जिस तरह का प्रदर्शन किया, बहुत अच्छा था। यह मेरी टीम है। अगर आप 12 की टीम रखेंगे तो अक्षर पटेल को इसमें शामिल कर लें।”

ये भी पढ़ें:रोहित 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? भारतीय कप्तान का आया दनदनाता जवाब

बासित अली की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), रचिन रविंद्र, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ग्लेन फिलिप्स, अजमतुल्लाह उमरजई, अक्षर पटेल/मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |