Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Barabati Stadium Pitch Report IND vs SA 1st T20 red soil pitch will be used for the first time in cuttack
Barabati Stadium Pitch Report: टीम इंडिया का रिकॉर्ड नहीं है यहां अच्छा, नई पिच पर होगा घमासान

Barabati Stadium Pitch Report: टीम इंडिया का रिकॉर्ड नहीं है यहां अच्छा, नई पिच पर होगा घमासान

संक्षेप:

Barabati Stadium Pitch Report: टीम इंडिया का रिकॉर्ड यहां अच्छा नहीं है। नई पिच पर घमासान होना है। पहली बार लाल मिट्टी की पिच का इस्तेमाल इस मैदान पर होगा, जहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, लेकिन स्कोर बड़ा हो सकता है। 

Dec 09, 2025 11:03 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Barabati Stadium Pitch Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 दो महीने बाद भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया को कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। इनमें से पांच मुकाबले इसी सीरीज में खेले जाने हैं। एक तरह से टीम इंडिया के लिए घरेलू धरती पर ये टी20 विश्व कप की ड्रेस रिहर्सल होगी। कटक के बाराबती स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, इस मैदान पर टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। ऐसे में आप पिच रिपोर्ट के बारे में जान लीजिए कि यहां किसको फायदा होने वाला है और किसको परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाराबती स्टेडियम में पहली बार लाल मिट्टी की पिच पर मुकाबला खेला जाएगा और इसके हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है। बहुत ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच यहां नहीं खेले गए हैं। सिर्फ 3 ही टी20 इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी इस स्टेडियम ने की है और इनमें से दो बार तो भिड़ंत इंडिया और साउथ अफ्रीका की ही हुई है। हैरानी की बात ये है कि दोनों बार टीम इंडिया को मुंह की खानी पड़ी है। एक अन्य मुकाबला इस मैदान पर भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था, जिसमे टीम इंडिया ने 93 रनों से जीत दर्ज की थी।

कटक के इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मैच में हाईएस्ट स्कोर 180 रन का है, जो भारत ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। वहीं, सबसे कम स्कोर टी20आई क्रिकेट में कटक के बाराबती स्टेडियम में सिर्फ 87 है, जो कि श्रीलंका ने भारत के खिलाफ इसी मैच में बनाया था। रन चेज में यहां फायदा मिलता है। ऐसे में कोई भी टीम टॉस जीतेगी तो जरूर गेंदबाजी चुनेगी, क्योंकि रात को ओस पड़ने के पूरे चांस हैं और बारिश का भी 10 फीसदी अनुमान है।

सिर्फ 3 ही टी20 मैच यहां खेले गए तो अनुमान लगाना बहुत ही गलत होगा कि किसे फायदा मिलेगा और किसे नुकसान होगा, लेकिन एक बात तय है कि लाल मिट्टी की पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और काफी रन बनते हैं। ऐसे में पहली बार इस मैदान पर 200 रनों का आंकड़ा भी कोई टीम छू सकती है। दोनों के पास पावर हिटर हैं, जो तेजी से रन बनाते हैं। हालांकि, बड़ा स्कोर यहां चेज भी हो सकता है, क्योंकि ड्यू फैक्टर बहुत ही ज्यादा अहम होगा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |