Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Bangladesh vs Ireland second test Mirpur day 2 report Mushfiqur Rahim Litton das centuries Andy McBrine six wicket
मीरपुर टेस्ट पर बांग्लादेश ने कसा शिकंजा, मुशफिकुर रहीम और लिटन दास के शतक, आयरलैंड 98-5

मीरपुर टेस्ट पर बांग्लादेश ने कसा शिकंजा, मुशफिकुर रहीम और लिटन दास के शतक, आयरलैंड 98-5

संक्षेप:

आयरलैंड के खिलाफ मीरपुर में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश ने मैच पर अपना शिकंजा कस लिया है। पहले उसने पहली पारी में 476 रन का विशाल स्कोर बनाया और दिन का खेल खत्म होने तक 100 रन से पहले ही आयरलैंड की आधी टीम को आउट कर दिया है।

Nov 20, 2025 05:48 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आयरलैंड के खिलाफ मीरपुर में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश ने मैच पर अपना शिकंजा कस लिया है। पहले उसने पहली पारी में 476 रन का विशाल स्कोर बनाया और दिन का खेल खत्म होने तक 100 रन से पहले ही आयरलैंड की आधी टीम को आउट कर दिया है। दूसरे दिन मुशफिकुर रहमान ने अपने सौंवे टेस्ट में शतक जड़कर इतिहास रचा। लिटन दास ने 128 रन की सबसे बड़ी पारी खेली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

100वें टेस्ट में मुशफिकुर रहीम का शतक

सुबह बांग्लादेश ने बुधवार के स्कोर 292 रन पर 4 विकेट से आगे का खेल शुरू किया। पहले दिन का खेल खत्म होने पर 99 रन पर नाबाद रहे मुशफिकुर रहीम ने दूसरे दिन अपना शानदार शतक पूरा किया। यह उनका 100वां टेस्ट था। हालांकि शतक बनाने के बाद वह ज्यादा टिक नहीं सकें और 106 रन बनाकर मैथ्यू हम्फ्रीज की गेंद पर बल्बिर्नी को कैच थमा बैठे। रहीम ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 5 चौके जड़े।

लिटन दास ने भी जड़ा शानदार सैकड़ा

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने भी शानदार शतक जड़ा। वह अपनी टीम के टॉप स्कोरर रहे। दास ने 192 गेंदों में 128 रन की जबरदस्त पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के जड़े। उनके अलावा मेहिदी हसन मिराज ने 47 रन की पारी खेली। मोमिनुल हक ने भी 63 रन बनाए और पहले दिन ही उनका विकेट गिर गया था।

ये भी पढ़ें:मुशफिकुर रहीम ने 100वें टेस्ट में ठोका शतक, कोई भारतीय आज तक नहीं कर पाया ऐसा

आयरलैंड के एंडी मैकब्राइन ने झटके 6 विकेट

आयरलैंड की तरफ से एंडी मैकब्राइन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके। मैथ्यू हम्फ्रीज और गेविन हो को 2-2 कामयाबियां मिलीं।

बल्लेबाजों के बाद अब बारी थी बांग्लादेश के गेंदबाजों के जौहर दिखाने की। उन्होंने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम की आधी टीम को सिमटा दिया। गुरुवार को स्टंप तक आयरलैंड की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 98 रन ही बना सकी।

आयरलैंड पर फॉलो ऑन का खतरा

बांग्लादेश की तरफ से हसन मुराद ने 2 विकेट लिए हैं। मेहिदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम और खालिद अहमद ने 1-1 विकेट झटके हैं।

मैच पर अब बांग्लादेश का शिकंजा कस चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश को आयरलैंड पर 378 रन की बढ़त हासिल है। मेहमान टीम पर फॉलो ऑन का खतरा मंडरा रहा है।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |