बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में 6 विकटों से रौंदा, नाहिद राणा ने चटकाए 5 विकेट

Vimlesh Kumar Bhurtiya मीरपुर, 20 अप्रैल (एपी
share

तेज गेंदबाज नाहिद राणा (32 रन पर पांच विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे वनडे में सोमवार को मीरपूर में न्यूजीलैंड को छह विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। श्रृंखला का निर्णायक मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला जाएगा।

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में 6 विकटों से रौंदा, नाहिद राणा ने चटकाए 5 विकेट

मीरपुर, 20 अप्रैल (एपी) तेज गेंदबाज नाहिद राणा (32 रन पर पांच विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे वनडे में सोमवार को मीरपूर में न्यूजीलैंड को छह विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। श्रृंखला का निर्णायक मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला जाएगा।

नाहिद राणा के फाइफर के कारण 198 पर सिमटी न्यूजीलैंड

नाहिद ने दूसरी बार पांच विकेट चटकाए, जिससे न्यूजीलैंड की टीम 48.4 ओवर में 198 रन पर सिमट गई। जवाब में बांग्लादेश ने सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन की 58 गेंदों पर 76 रन की तेज पारी की बदौलत 87 गेंद शेष रहते चार विकेट पर 199 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए नजमुल हुसैन शान्तो ने रिटायर हर्ट होने से पहले धैर्यपूर्ण 50 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम नाहिद की तेज रफ्तार गेंदबाजी का सामना करने में जूझती नजर आई। सलामी बल्लेबाज निक केली ने 102 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 83 रन बनाए। हालांकि, उन्हें अन्य बल्लेबाजों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला और कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। नाहिद ने 144.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हेनरी निकोल्स को आउट कर शुरुआती झटका दिया। इसके बाद अगले ही ओवर में उन्होंने विल यंग को भी पवेलियन भेज दिया। टीम में वापसी कर रहे सौम्य सरकार की गेंद पर टॉम लैथम विकेटकीपर लिटन दास को कैच दे बैठे।

एक छोर से केली के संघर्ष के बावजूद नाहिद ने अपनी गति और आक्रामकता से मध्यक्रम को लगातार झकझोरते रहे। केली शरीफुल इस्लाम की शॉर्ट पिच गेंद पर आउट हुए। शरीफुल ने इसके बाद ब्लेयर टिकनर को भी पवेलियन भेजा। नाहिद ने जेडन लेनॉक्स को बिना खाता खोले बोल्ड कर अपने पांच विकेट पूरे किये।

शुरुआती विकेट खोने के बाद तंजीद और शान्तो ने की शतकीय साझेदारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने चार ओवर के भीतर 21 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे लेकिन तंजीद और शान्तो ने तीसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बाएं हाथ के स्पिनर लेनॉक्स ने तंजीद को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने 100वें वनडे मैच खेल रहे लिटन दास को भी सात रन पर चलता किया। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शान्तो अपने 12वें अर्धशतक के तुरंत बाद रिटायर हर्ट हो गए, लेकिन तब तक मैच का परिणाम लगभग तय हो चुका था।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।