Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Bangladesh theatrics continue written a second letter to ICC They have given a response regarding this matter
बांग्लादेश की ड्रामेबाजी नहीं हो रही खत्म, ICC को दूसरा लेटर लिखकर दिया ये जवाब

बांग्लादेश की ड्रामेबाजी नहीं हो रही खत्म, ICC को दूसरा लेटर लिखकर दिया ये जवाब

संक्षेप:

बांग्लादेश खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरूल से मशविरे के बाद बीसीबी ने आईसीसी को फिर पत्र लिखा है। आईसीसी जानना चाहती थी कि सुरक्षा को लेकर उसकी क्या चिंतायें हैं और बीसीबी ने इससे अवगत कराया है।

Jan 09, 2026 06:41 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को दूसरा लेटर लिखकर टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने को लेकर सुरक्षा चिंतायें जताई और उसके मैच श्रीलंका में कराने की मांग दोहराई। वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू हो रहा है और बांग्लादेश को कोलकाता में तीन और मुंबई में एक मैच खेलना है। तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल से बाहर रखने के फैसले के बाद बांग्लादेश ने विश्व कप खेलने भारत आने से इनकार कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड, चाहिए सिर्फ 94 रन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरूल से मशविरे के बाद बीसीबी ने आईसीसी को फिर पत्र लिखा है। आईसीसी जानना चाहती थी कि सुरक्षा को लेकर उसकी क्या चिंतायें हैं और बीसीबी ने इससे अवगत कराया है।’’

उन्होंने पत्र के ब्यौरे के बारे में नहीं बताया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अभी तक इस पर चुप्पी साध रखी है और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से पूछा है कि सुरक्षा को लेकर उसकी क्या आशंकायें हैं। समझा जाता है कि बीसीबी खुद इस मसले पर बंटा हुआ है।

ये भी पढ़ें:अब भी कप्तान कहूंगा...जय शाह ने रोहित की तारीफों के बांधे पुल, रिएक्शन वायरल

बोर्ड का एक गुट नजरूल के कट्टर रवैये का पक्षधर है तो दूसरा गुट आईसीसी और बीसीसीआई से बातचीत का विकल्प खुला रखना चाहता है।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले के बाद मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर रखने का फैसला किया गया। आईसीसी ने अभी तक कोई संकेत नहीं दिया है कि बांग्लादेश के मैच अन्यत्र कराये जायेंगे।

बीसीबी ने हालांकि दावा किया है कि आईसीसी ने सुरक्षा को लेकर उसकी आशंकाओं का आकलन करने में उसके साथ काम करने की इच्छा जताई है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |