बांग्लादेश के कप्तान नजमुल शांतो ने कंगारुओं को ललकारा, बोले- हमारे गेंदबाज उन्हें…

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बांग्लादेश की टेस्ट टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को हमारे गेंदबाज तंग कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया ने हमको हल्के में नहीं लिया है। 

Bangladesh Cricket Team Najmul Hossain Shanto
बांग्लादेश की टेस्ट टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो

बांग्लादेश की टेस्ट टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने अपनी टीम के तेज गेंदबाजों की तारीफ की और कहा है कि ऑस्ट्रेलिया को वे तंग कर सकते हैं। दो मैचों की टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश को 13 अगस्त से खेलनी है। हालांकि, अभी तक दमदार प्रदर्शन करने वाले नाहिद राणा चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं, लेकिन फिर भी शांतो को विश्वास है कि उनकी टीम के बॉलिंग अटैक में 20 विकेट लेने की क्षमता है। बांग्लादेश ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती थी। इसके अलावा घर पर पाकिस्तान को भी हराया है।

क्रिकइंफो के मुताबिक, शांतो ने इस सीरीज को लेकर कहा, "मुझे ऑस्ट्रेलिया जाने वाली टीम पर पूरा भरोसा है। मुझे लगता है कि हम अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं। मुझे लगता है कि उसके (नाहिद राणा चोटिल) बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है। आज के जमाने में चोटों से बचना मुमकिन नहीं है। मुझे लगता है कि हमारे पास 20 विकेट लेने वाले बॉलर हैं, खासकर ऑस्ट्रेलियाई हालात में। हमारे पास दो अनुभवी स्पिनर हैं, जो तेज गेंदबाजों का साथ दे सकते हैं। हमारे पास एक काबिल पेस अटैक है। मुस्फिक (हसन) को छोड़कर सभी अनुभवी हैं। उन्हें 20 विकेट लेने के लिए अपना बेस्ट देना होगा।"

तमीम और शाकिब नहीं खेले ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट

आपको बता दें, 23 साल में पहली बार बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट दौरा करने वाली है। यहां तक कि उनके महान खिलाड़ी तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन जैसे दिग्गज भी यहां टेस्ट नहीं खेले हैं। इस पर कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कहा कि अभी का ग्रुप ऑस्ट्रेलिया में खेलने के लिए 'लकी' है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वे भविष्य में वहां और टेस्ट मैच खेल पाएंगे।

कप्तान का कहना है, "मुझे लगता है कि हम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेलने के लिए बहुत भाग्यशाली हैं। हमें पिछले 23 सालों में वहां और मैच खेलने चाहिए थे। हालांकि, हमने इस फॉर्मेट में उतना अच्छा नहीं किया है। ऐसे में अब जब हम ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं, तो मुझे उम्मीद है कि हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे और इज्जत कमाएंगे। मुझे उम्मीद है कि हमारा कॉम्पिटिटिव नेचर हमें वहां एक और इनविटेशन दिलाएगा। यह जरूरी है कि हम अच्छा क्रिकेट खेलें, जीतने की कोशिश करें और उन्हें कड़ी टक्कर दें।"

हमें ऑस्ट्रेलिया ने हल्के में नहीं लिया- शांतो

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी फ्रंटलाइन टीम को बांग्लादेश के खिलाफ चुना है। फास्ट बॉलर्स के साथ पूरी ताकत वाली टीम उतारने के फैसले को शांतो ने बांग्लादेश के 'सम्मान' की निशानी के तौर पर देखा। उन्होंने कहा, "मुझे निजी तौर पर यह बात पसंद आई कि उन्होंने अपनी फुल स्ट्रेंथ टीम चुनी है। वे हमें हल्के में नहीं ले रहे हैं। मुझे लगता है कि हमारी टीम ने यह सम्मान कमाया है। हम अपने ओवरऑल क्रिकेट को जितना बेहतर करेंगे, विरोधी टीम हमें उतनी ही गंभीरता से लेगी।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़बांग्लादेश के कप्तान शांतो ने कंगारुओं को ललकारा, बोले- हमारे गेंदबाज उन्हें…