बांग्लादेश टीम को WT20 वर्ल्ड कप में मिली एंट्री, इस देश ने पहली बार किया क्वालीफाई
Bangladesh Women's T20 World Cup 2026: बांग्लादेश टीम को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एंट्री मिल गई है। वहीं, नीदरलैंड ने पहली बार टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है।

बांग्लादेश और नीदरलैंड ने बुधवार को काठमांडू में क्वालिफायर के सुपर सिक्स चरण में जीत दर्ज कर आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए उपलब्ध चार में से दो स्थान पक्के कर लिए। नीदरलैंड ने डकवर्थ लुईस पद्धति से अमेरिका को हराकर पहली बार टी20 विश्व कप में जगह बनाई। बांग्लादेश ने शोभना मोस्तारी ने सर्वाधिक 59 रन की पारी की बदौलत थाईलैंड को 39 रन से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में कैथरीन ब्राइस ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत स्कॉटलैंड ने आयरलैंड को 39 रन से शिकस्त दी। महिला टी20 विश्व कप टूर्नामेंट 12 जून से पांच जुलाई के बीच इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा।
मुकाबला समय से पहले हुआ समाप्त
अमेरिका ने गार्गी भोगले के 36 रन और इसानी वाघेला के नाबाद 32 की शानदार बल्लेबाजी से सात विकेट पर 129 रन बनाए। नीदरलैंड की हन्ना लैंडहीर ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए। हीदर सीगर्स ने महज 12 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 28 रन बनाए जबकि फीबे मोल्कनबोअर ने भी आक्रमण जारी रखते हुए 43 गेंदों पर नाबाद 46 रन बनाए। बारिश के कारण मुकाबला समय से पहले समाप्त करना पड़ा और नीदरलैंड्स ने 12 ओवर में दो विकेट पर 90 रन बनाकर जीत दर्ज की। जुआइरिया फिरदौस और शोभना मोस्तारी के बीच हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत बांग्लादेश ने थाईलैंड को 39 रन से हराकर लगातार सातवें महिला टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।
बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और टीम का स्कोर 12 रन पर दो विकेट हो गया था। इसके बाद सलामी बल्लेबाज जुआइरिया और शोभना ने पारी को संभाला। जुआइरिया ने 45 गेंदों पर 56 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थे। शोभना 42 गेंदों पर 59 रन बनाकर आउट हुईं, जिसमें उन्होंने नौ चौके लगाए। थाईलैंड को जीत के लिए 166 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन मारुफा अख्तर ने पहली ही गेंद पर सुवानन खियाओतो को बोल्ड कर दिया। इसके बाद नत्थाकन चंथाम (46) ने नन्नापत कोंचारोएनकाई (29) के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय




