Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Bangladesh Squad announced for T20 World Cup 2026 Jaker Ali dropped who was captain in Asia Cup Litton Das Captain
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश की टीम का ऐलान, एशिया कप के कप्तान को कर दिया बाहर

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश की टीम का ऐलान, एशिया कप के कप्तान को कर दिया बाहर

संक्षेप:

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश की टीम का ऐलान हो गया है। एशिया कप 2025 में कुछ मैचों में टीम की कप्तानी करने वाले जैकर अली को टीम में शामिल नहीं किया गया है। T20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में खेला जाना है।

Jan 04, 2026 12:50 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश की टीम का ऐलान हो गया है। भले ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भारत में टूर्नामेंट नहीं खेलने की धमकी दे रहा है, लेकिन फिर भी टीम घोषित कर दी गई है। एशिया कप 2025 में कुछ मैचों में टीम की कप्तानी करने वाले जैकर अली को टीम में शामिल नहीं किया गया है। T20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में खेला जाना है। 7 फरवरी से 8 मार्च तक ये टूर्नामेंट चलेगा। भारत के 5 और श्रीलंका के दो शहरों में इसका आयोजन होना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आपको जानकर हैरानी होगी कि बांग्लादेश की टीम ने अब तक हर T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है और हर टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है, लेकिन कभी भी फाइनल तो छोड़िए, सेमीफाइनल में भी टीम नहीं पहुंच पाई है। यहां तक कि अफगानिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल तक पहुंच गई है, लेकिन बांग्लादेश अभी तक टॉप 4 से दूर रही है, जो वाकई में चौंकानी वाली बात है।

ऐसे में लिटन दास की लीडरशिप में बांग्लादेश की टीम पर दवाब होगा। हालांकि, इस बार अच्छी बात ये है कि वे हालातों से वाकिफ होंगे। मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद की अनुभवी पेस जोड़ी से ज्यादा उम्मीदें होंगी। महेदी हसन, नसुम अहमद और रिशाद हुसैन उन पिचों पर बहुत काम आएंगे जो टर्न में मदद करेंगी। बैटिंग का दारोमदार कप्तान पर बहुत ज्यादा होगा, लेकिन तनजीद हसन और परवेज हुसैन इमोन जैसे खिलाड़ी टॉप ऑर्डर को संभालेंगे।

हालांकि, बांग्लादेश को शुरू से ही चुनौतियों का सामना करना होगा, क्योंकि वे इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली के साथ एक मुश्किल ग्रुप में हैं। ग्रुप में से दो ही टीमें सुपर 8 में पहुंचेंगी। अगर बांग्लादेश ने लीग फेज में इंग्लैंड या वेस्टइंडीज को पटक दिया तो फिर उनके पास सुपर 8 में पहुंचने का मौका होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर कहानी खत्म हो जाएगी।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश की टीम

लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद सैफ हसन, तौहीद ह्रदय, शमीम हुसैन, काजी नूरुल हसन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, तंज़ीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शैफुद्दीन और शोरीफुल इस्लाम

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |