बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में दर्ज की ऐतिहासिक टेस्ट जीत, ग्रीन के शतक पर भारी पड़ा मिराज का पंजा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

AUS vs BAN 1st Test: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को डार्विन टेस्ट में रौंद डाला। बांग्लादेश को छोटा लक्ष्य मिला था। ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज ने फिफ्टी जड़ने के अलावा 'घातक पंजा’ मारा।

Mehidy Hasan Miraz
पैट कमिंस को आउट करने के बाद मेहदी हसन मिराज

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। बांग्लादेश ने रविवार को ऑस्ट्रलिया में ऐतिहासिक टेस्ट जीत दर्ज की। बांग्लदेश ने डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित पहला टेस्ट 9 विकेट से अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने मैच के चौथे दिन सिर्फ 57 रनों का टारगेट दिया, जिसे बांग्लादेश ने 14.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर चेज किया। मोमिनुल हक 30 और शादमान इस्लाम 25 रन बनाकर नाबाद लौटे। मोमिनुल ने चौका लगाकर बांग्लादेश को जीत की दहलीज पार कराई। यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली और ओवरऑल दूसरी टेस्ट जीत है। बांग्लादेश ने इससे पहले 2017 में मीरपुर में ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराया था।

ग्रीन के शतक पर भारी पड़ा मिराज का पंजा

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 284 रनों पर सिमटी। मेजबान टीम ने रविवार को 161/4 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और 123 रन जोड़कर छह विकेट गंवा दिए। विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 30, मिचेल स्टार्क ने 18, नानथ लियोन ने 15 और कप्तान पैट कमिंस ने 8 रनों का योगदान दिया। कैमरन ग्रीन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया। उन्होंने 201 गेंदों का सामना करने के बाद 104 रन जुटाए, जिसमें चार चौके और एक सिक्स है। हालांकि, ग्रीन के शतक पर स्पिन ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज पंजा भारी पड़ा। मिराज ने 66 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। पेसर हसन महमूद ने तीन शिकार किए। हसन ने पहली पारी में छह विकेट लिए थे।

बांग्लादेश ने हासिल की थी दमदार बढ़त

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 198 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश ने 426 रन बटोरे। बांग्लादेश ने पहली पारी में 228 रनों की दमदार बढ़त हासिल की, जिससे ऑस्ट्रेलिया पर काफी बढ़ा। तंजीद हसन तमीम (101) ने शतक लगाया जबकि कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने 84 रन जोड़े। मिराज ने 65 और मोमिनुल हक ने 49 रनों की पारी खेली। मिराज ने शानदार बल्लेबाज के गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए तीसरे दिन के अंत में दिग्गज स्टीव स्मिथ (44) को आउट किया। मैच को बचाने की ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें स्मिथ के कंधों पर टिकी थीं। मिराज ने ने अपनी ही गेंद पर स्मिथ का कैच लपका। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके दोनों सलामी बल्लेबाज जेक वेदरल्ड (0) और ट्रैविस हेड (17) सस्ते में पवेलियन लौटे। दोनों को हसन महमूद ने आउट किया।मार्नस लाबुशेन (31) क्रीज पर काफी सक्रिय नजर आए लेकिन स्पिनर ताइजुल इस्लाम की एक सीधी गेंद पर बोल्ड हो गए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में दर्ज की ऐतिहासिक टेस्ट जीत, मिराज ने मारा ‘पंजा’