बांग्लादेश की टीम जैसे-तैसे पहुंची वुमेंस एशिया कप के सेमीफाइनल में, हो सकता था काम तमाम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Women's Asia Cup 2026 के सेमीफाइनल्स में बांग्लादेश की टीम ने भी जगह बना ली है। ऐसे में चारों टीमें एशिया कप के सेमीफाइनल्स के लिए कन्फर्म हो गई हैं। हालांकि, आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश का काम तमाम भी हो सकता था। 

Bangladesh Women Cricket Team
बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम

Women's Asia Cup 2026 का आखिरी लीग मैच बांग्लादेश और मेजबान यूएई के बीच खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश की टीम को जीत मिली और टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने में सफल हो गई। हालांकि, बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम का काम तमाम भी हो सकता था, क्योंकि सिर्फ 103 रन ही निगार सुल्ताना की कप्तानी वाली टीम ने बनाए थे। यूएई ने कोशिश जरूर इस छोटे लक्ष्य को हासिल करने के लिए की, लेकिन टीम फिर भी काफी पीछे रह गई।

बांग्लादेश वर्सेस यूएई मैच वुमेंस एशिया कप 2026 का वर्चुअल क्वार्टर फाइनल की तरह था, जिसे जो टीम जीतती, उसे सेमीफाइनल का टिकट मिलना था। ऐसे में इस मैच में यूएई की वुमेंस क्रिकेट टीम कप्तान ईशा ओजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और बांग्लादेश को 103 रनों पर रोक दिया। पहला विकेट शून्य पर गिरा था और दूसरा झटका बांग्लादेश को 8 रन पर लगा था। इस तरह जैसे-तैसे बांग्लादेश की टीम 103 रनों तक पहुंची और इस दौरान 7 विकेट भी गंवा दिए। 38 रनों की पारी शर्मीन अख्तर ने खेली। 3 बल्लेबाजों का खाता तक नहीं खुला। यूएई के लिए 3 विकेट सुरक्षा कोटे ने लिए और 2 विकेट इंदुजा नंदकुमार ने चटकाए।

यूएई के पास था जीतने का मौका, लेकिन…

पहली पारी के बाद ऐसा लग रहा था कि यूएई की टीम अपनी घरेलू परिस्थितियों में थोड़ा बहुत भी अच्छा खेली तो फिर बांग्लादेश को कड़ी चुनौती मिल सकती है, क्योंकि 103 रन ही बोर्ड पर थे। हालांकि, यूएई की टीम ने निराश किया और शुरुआत ही विकेट टीम खोती चली गई। 20 ओवर खेलकर टीम 9 विकेट खोकर 69 रनों तक ही पहुंच पाई और मुकाबला 34 रन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई, जबकि बांग्लादेश को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया। बांग्लादेश को अब सेमीफाइनल में भारतीय टीम से भिड़ना है।

बांग्लादेश ने की दमदार गेंदबाजी

यूएई की टीम की ओर से सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा इस मैच में पार करने में सफल हो पाईं। बांग्लादेश की तरफ से 3 विकेट राबिया खान ने निकाले, जबकि 2-2 विकेट मारुफा अख्तर और नाहिदा अख्तर को मिले। 1-1 विकेट सुल्ताना खातून और फातिमा खातून ने चटकाया। इस तरह ग्रुप बी से श्रीलंका के बाद बांग्लादेश की टीम टॉप 4 के लिए क्वालीफाई करने में सफल हुई, जबकि ग्रुप ए से टीम इंडिया के बाद पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। पाकिस्तान को श्रीलंका से सेमीफाइनल में भिड़ना है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़बांग्लादेश जैसे-तैसे पहुंचा महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में, हो सकता था काम तमाम