Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Bangladesh Premier League was affected by rebel cricketers Action CHR vs NOE match did not start on time
बांग्लादेश प्रीमियर लीग पर गिरी बागी क्रिकेटरों की आंच, तय समय पर नहीं शुरू हुआ मैच

बांग्लादेश प्रीमियर लीग पर गिरी बागी क्रिकेटरों की आंच, तय समय पर नहीं शुरू हुआ मैच

संक्षेप:

बांग्लादेश प्रीमियर लीग का 25वां मैच आज यानी गुरुवार, 15 जनवरी को चैटोग्राम रॉयल्स और नोआखली एक्सप्रेस के बीच दोपहर 1 बजे से खेला जाना था। मगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ उन्हीं के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के चलते यह मैच तय समय पर शुरू नहीं हो पाया है।

Jan 15, 2026 01:24 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश प्रीमियर लीग का 25वां मैच आज यानी गुरुवार, 15 जनवरी को चैटोग्राम रॉयल्स और नोआखली एक्सप्रेस के बीच दोपहर 1 बजे से खेला जाना था। मगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ उन्हीं के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के चलते यह मैच तय समय पर शुरू नहीं हो पाया है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार दोनों टीमों के खिलाफ मैच के लिए मैदान पर भी नहीं पहुंचे। बता दें, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की फाइनेंस कमिटी के चेयरमैन नजमुल इस्लाम के बयान से भड़के क्रिकेटरों ने उनके इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो क्रिकेटर देश में हर तरह की क्रिकेट गतिविधियों को रोक देंगे। क्रिकेट खेलने का बहिष्कार करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:भारत की हार में सबसे ज्यादा वनडे शतक! बदकिस्मत केएल राहुल पहुंचे टॉप-5 में

रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को पहला BPL मैच - चट्टोग्राम रॉयल्स और नोआखली एक्सप्रेस के बीच - देरी से शुरू होगा क्योंकि दोनों टीमें टॉस के लिए वेन्यू पर नहीं पहुंचीं, जो लोकल टाइम के अनुसार 12.30 बजे होना था। मैच लोकल टाइम के अनुसार 1 बजे शुरू होना था।

चट्टोग्राम-नोआखली मैच के मैच रेफरी शिपर अहमद ने ESPNcricinfo को बताया: "हम ग्राउंड के बीच में खड़े हैं। हमें नहीं पता कि क्या हो रहा है। BPL टेक्निकल कमेटी आपको बेहतर बता सकती है।"

ये भी पढ़ें:कोहली से ODI रैंकिंग में छिनेगा नंबर-1 का ताज, इस खिलाड़ी ने ठोकी दावेदारी

नजमुल के किस बयान से भड़के बांग्लादेशी क्रिकेटर

बांग्लादेशी क्रिकेटर नजमुल इस्लाम के उस बयान से भड़के हुए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलता है तो उससे बोर्ड को कोई वित्तीय नुकसान नहीं होगा। वित्तीय नुकसान सिर्फ खिलाड़ियों का होगा और बोर्ड उनकी कमाई को होने वाले नुकसान की भरपाई नहीं करेगा। नजमुल ने दलील दी कि बीसीबी खिलाड़ियों पर करोड़ों टका खर्च करता है लेकिन जब वे खराब प्रदर्शन करते हैं तो उनसे रकम लौटाने को तो नहीं कहता, इसलिए खिलाड़ियों को मुआवजा देने का कोई सवाल ही नहीं है।

नजमुल इस्लाम के इस बयान के बाद CWAP ने चर्चा के बाद बुधवार रात को आनन-फानन में इमर्जेंसी ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। CWAB के अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन ने कहा कि नजमुल के शब्दों ने सीमा पार कर दी है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |