बांग्लादेश इतिहास रचने के करीब, ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने के लिए चाहिए सिर्फ 6 विकेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 161 रन बनाए हैं लेकिन अब भी बांग्लादेश से 67 रन पीछे है।

Australia vs Bangladesh
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। बांग्लादेश की टीम इतिहास रचने के काफी करीब है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम पारी की हार से बचना की कोशिश कर रही है। शनिवार को पहले टेस्ट के तीसरे दिन जोश हेजलवुड के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश की पहली पारी को 426 रन के स्कोर पर रोका। बांग्लादेश की ओर से पहली पारी में तन्जीद हसन तमीम ने 197 गेंदों में 101 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और एक छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में भी शुरुआती अच्छी नहीं की। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 53 ओवर में 4 विकेट खोकर 161 रन बना लिए हैं।

बांग्लादेश इतिहास रचने के करीब

बांग्लादेश की टीम अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी सरजमीं पर टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर बांग्लादेश ने इससे पहले 2003 में मैच खेला था, जहां पर दोनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने उसे शर्मनाक हार दी थी। हालांकि करीब 23 साल बाद बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को डार्विन में खेले जा रहे टेस्ट में बैकफुट पर धकेल दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी में 4 विेकट खोकर 161 रन बनाए हैं लेकिन अब भी टीम बांग्लादेश की पहली पारी की बढ़त के आधार पर 67 रन पीछे हैं। अभी टेस्ट मैच में दो दिन बाकी हैं और बांग्लादेश के पास टेस्ट मैच को जीतने का पूरा मौका है। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में पिछली बार जीत हासिल की थी।

ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर पवेलियन लौटा

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में खराब शुरुआत की। जेक वेदरल्ड बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड 35 गेंद में 17 रन ही बना सके। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। इसके बाद मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी हुई। मार्नश 59 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। स्टीव स्मिथ ने 88 गेंद में 44 रन की पारी खेली। तीसरे दिन स्टंप तक कैरमन ग्रीन 86 गेंद में 43 और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी 50 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने दो विकेट चटकाए। इससे पहले पहली पारी में उन्होंने 6 विकेट लिए थे।

बांग्लादेश ने कल के छह विकेट पर 351 रनों से आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में अभी स्कोर में तीन रन का इजाफा हुआ था कि हेजलवुड ने हसन महमूद (14) को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये तैजुल इस्लाम ने पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन हेजलवुड ने उन्हें भी अपने जाल में फंसाकर 17 रन पर चलता कर दिया।

134वें ओवर में हेजलवुड ने मेहदी हसन मिराज को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराकर अपना पांचवां विकेट लिया। मेहदी हसन मिराज ने 154 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए (65) रनों की पारी खेली। इसके चार ओवरों के बाद हेजलवुड ने इबादत हुसैन (सात) रन को आउट कर बंगलादेश की पहली पारी का 426 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। हालांकि बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर 228 रनो बढ़त मिल गई है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जॉश हेजलवुड ने छह विकेट लिये। मिचेल स्टार्क को दो विकेट मिले। नेथन लॉयन और पैट कमिंस ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़बांग्लादेश इतिहास रचने के करीब, ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने के लिए चाहिए 6 विकेट