बांग्लादेश की वनडे टीम का ऐलान, न्यूजीलैंड के खिलाफ इस दिन से शुरू हो रही है सीरीज

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। 17 और 20 अप्रैल को पहला और दूसरा मुकाबला खेला जाना है।

बांग्लादेश की वनडे टीम का ऐलान, न्यूजीलैंड के खिलाफ इस दिन से शुरू हो रही है सीरीज

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के पहले दो मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। भले ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में सरकार के दखल के तख्तापलट हो गया है, लेकिन टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बोर्ड ने उन्हीं 15 खिलाड़ियों को इस टीम में जगह दी है, जिन्होंने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज में जीत दर्ज की थी।

मेहदी हसन मिराज बांग्लादेश की वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे, जबकि नाहिद राणा, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और शोरीफुल इस्लाम जैसे शानदार पेस अटैक को इस 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा बनाया गया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 अप्रैल को ढाका में खेला जाएगा और दूसरा मुकाबला 20 अप्रैल को इसी मैदान पर खेला जाएगा। हालांकि, वनडे इंटरनेशनल सीरीज का अंतिम मुकाबला चटगांव में खेला जाएगा, जो 23 अप्रैल को आयोजित होगा।

बांग्लादेश की टीम इस प्रकार है

मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ हसन, तनजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद ह्रदय, लिटन दास, अफिफ हुसैन, महिदुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरीफुल इस्लाम और नाहिद राणा।

बांग्लादेश की टीम के पांच सदस्य इस समय पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल में खेल रहे हैं। इनमें नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन और तंजीद हसन का नाम शामिल है। ये सभी खिलाड़ी पीएसएल को छोड़कर 12 अप्रैल को बांग्लादेश की टीम में शामिल होंगे। इसके बाद बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जानी है, जो 27 अप्रैल से 2 मई तक चलने वाली है।

न्यूजीलैंड ने आने वाली सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान पहले ही कर दिया है, जिसमें हाल ही में एक बदलाव हुआ है। बेन लिस्टर को चोटिल क्रिस्टियन क्लार्क की जगह टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल 2026 के बीच में ये सीरीज हो रही है, लेकिन आईपीएल पर इसका असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि बांग्लादेश का कोई खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा नहीं है और न्यूजीलैंड के जो खिलाड़ी टीम में शामिल हैं, उनमें से किसी के पास आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट नहीं है।

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड ODI सीरीज का शेड्यूल

पहला ODI: 17 अप्रैल 2026 को ढाका में

दूसरा ODI: 20 अप्रैल 2026 को ढाका में

तीसरा ODI: 23 अप्रैल 2026 को चटगांव में

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।