टी20 वर्ल्ड कप से नखरे लेकिन इस खेल पर पिघला बांग्लादेश, खिलाड़ियों को भारत भेजने की दी मंजूरी

Jan 28, 2026 10:17 pm ISTMd.Akram नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर नखरे दिखाने वाला बांग्लादेश निशानेबाजी पर पिघल गया है। बांग्लादेश के निशानेबाज एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारत आएंगे। बांग्लादेश सरकार ने भारत यात्रा की मंजूरी दे दी है।

टी20 वर्ल्ड कप से नखरे लेकिन इस खेल पर पिघला बांग्लादेश, खिलाड़ियों को भारत भेजने की दी मंजूरी

सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को भारत भेजने से इनकार करने वाली बांग्लादेश सरकार ने अगले महीने होने वाली एशियाई राइफल और पिस्टल चैंपियनशिप के लिए अपने निशानेबाजों को भारत यात्रा की मंजूरी दे दी है। टी20 विश्व कप सात फरवरी से आठ मार्च के बीच भारत और श्रीलंका के विभिन्न स्थलों पर खेला जाएगा, जबकि निशानेबाजी प्रतियोगिता दो से 14 फरवरी तक यहां डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी परिषर में आयोजित होगी। इस चैंपियनशिप में 17 देश अपने 300 से अधिक निशानेबाजों को भेजेंगे। बांग्लादेश इस प्रतियोगिता में दो राइफल निशानेबाजों को उतारेगा, जो कुल तीन स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

वैश्विक टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट से बांग्लादेश के हटने के बाद इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि सुरक्षा चिंताओं के चलते उसकी निशानेबाजी टीम भी प्रतियोगिता से हट सकती है। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने बुधवार को पीटीआई को बताया कि पड़ोसी देश के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार हैं। एनआरएआई के सचिव राजीव भाटिया ने कहा, “अब तक ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि बांग्लादेश की टीम नहीं आ रही है। उनकी टीम आ रही है, इसमें कोई संदेह नहीं है।’’

भाटिया ने कहा, ‘‘एनआरएआई के तौर पर हम उनके (बांग्लादेश महासंघ के अधिकारियों) साथ लगातार संपर्क में हैं। विदेश मंत्रालय ने अपनी मंजूरी दे दी है और हमने वीजा प्रक्रिया के लिए इसे (भारतीय) दूतावास को भेज दिया है।’’ बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व 21 वर्षीय महिला राइफल निशानेबाज अरेफिन शायरा और 26 वर्षीय ओलंपियन मोहम्मद रोबिउल इस्लाम करेंगे। दोनों 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के व्यक्तिगत मुकाबलों में भाग लेंगे और इसके बाद मिश्रित टीम स्पर्धा में भी उतरेंगे। ढाका से प्रकाशित ‘डेली सन’ की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश सरकार ने निशानेबाजी टीम के भारत दौरे को मंजूरी दे दी है।

रिपोर्ट में कहा गया है, “युवा और खेल मंत्रालय ने बुधवार को आधिकारिक सरकारी आदेश (जीओ) जारी कर दो से 14 फरवरी तक होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए टीम को हरी झंडी दे दी। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब इससे पहले सुरक्षा चिंताओं के कारण बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का भारत दौरा रद्द कर दिया था।” रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश सरकार का मानना है कि निशानेबाजी चैंपियनशिप में “कोई बड़ा सुरक्षा जोखिम नहीं है, क्योंकि प्रतियोगिता एक सुरक्षित और इनडोर स्थल (कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर) पर आयोजित की जा रही है।”

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।